लाइव न्यूज़ :

कंफर्म: वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ के रीमेक में नजर आएंगी सारा अली खान

By भाषा | Updated: April 24, 2019 14:35 IST

अभिनेत्री सारा अली खान ‘कुली नंबर वन’ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

Open in App

अभिनेत्री सारा अली खान ‘कुली नंबर वन’ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। वर्ष 2018 में ‘केदारनाथ’ फिल्म से अपना कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सारा के बारे में अटकलें थीं कि वह हिट कॉमेडी के नये संस्करण में वरुण धवन के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में होंगी।

असली ‘कुली नंबर वन’ फिल्म में गोविन्दा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता फिल्म निर्माता डेविड धवन ने किया था। नये फिल्म का निर्देशन भी डेविड करेंगे जबकि वाशु भगनानी इसका निर्माण करेंगे। 1995 में आयी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का निर्देशन भी वाशु भगनानी ने किया था।

निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘‘यह अधिकारिक है... 25 साल के बाद डेविड धवन और वाशु भगनानी अपनी कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ के रीमेक के लिए साथ आ रहे हैं। वरूण धवन और सारा अली खान अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी।’’ ‘जुड़वां 2’ के बाद डेविड और वरुण की यह दूसरी फिल्म होगी। वरूण की हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘कलंक’ है जबकि सारा की आखिरी प्रदर्शित फिल्म ‘सिम्बा’ है। 

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?