लाइव न्यूज़ :

स्टाइलिश अंदाज में ‘कुली नंबर 1' का फर्स्ट पोस्टर हुआ आउट, वरुण-सारा का एलान इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2019 08:49 IST

कुली नंबर 1 के रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 1 मई 2020 को फिल्म से रुबरु होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन बहुत जल्द क्लासिक फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक ने दिखाई देंगेसारा-वरुण की इस फिल्म का पोस्टर आ रिलीज हो गया है

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कुली नंबर 1 बन कर फैंस के बीच आ रहे हैं। दरअसल 1995 की गोविंदा और करिश्मा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक वरुण और सारा अली खान लेकर आ रहे हैं जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है।

वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने कुछ दिनों पहले ही इसका ऐलान किया था। अब इसका आधिकारिक पोस्टर रिलीज हुआ है। वरुण और सारा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसको शेयर किया है। इस पोस्टर में बिल्ला दिखाई दे रहा है। जिस पर लिखा हुआ है कि ‘W. RLY No. 1 LICENSED पोस्टर’। 

वरुण धवन ने खुद अपना सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर जारी किया है। वरुण ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि आज का दिन, अगले साल आएगा ‘कुली नंबर 1’ - होगे कमाल ! 1 मई, 2020 को कुली नंबर 1 रिलीज।’ यानि मतलब साफ है कि 1 मई 2020 को वरुण कुली बने फैंस के रुबरु होंगे। इस पोस्टर ने आते ही धमाल मचा दिया है। अभी इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है ना ही फिल्म की स्क्रिट पूरी तरह से फाइनल हुई है लेकिन फैंस के लिए ये खुशखबरी है कि इसकी रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्ममेकर डेविड धवन ने सुपरहिट 'कुली नंबर 1' का रीमेक खुद बनाने का निर्णय लिया है।  साल 1995 में रिलीज हुई 'कुली नंबर 1' ने मुख्य भूमिका में गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे। अब देखना होगा कि सारा और वरुण के रूप में नए कुली नंबर 1 फैंस दोनों को पसंद करते हैं कि नहीं लेकिन पोस्टर को मिली वाहवाही तो यही कह रही कि दोनों को जमकर प्यार मिलने वाला है।

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया