लाइव न्यूज़ :

छह महीने बाद OTT पर रिलीज के लिए तैयार है ‘भेड़िया’, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2023 13:50 IST

वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘भेड़िया’ 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार है। भेड़िया के बाद इस फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देछह महीने बाद OTT पर आएगी 'भेड़िया'‘भेड़िया’ 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार हैवरुण धवन और कृति सैनन ने मुख्य भूमिका निभाई है

नई दिल्ली: वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह महीने हो चुके हैं। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बहुप्रतीक्षित फिल्म भेड़िया अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 26 मई को रिलीज हो रही है।

 पहले यह फिल्म 21 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसका तारीख आगे बढ़ा दी गई। वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘भेड़िया’ 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए तैयार है।  भेड़िया के बाद इस फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले ही हो चुकी है।  इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। हालांकि सिनेमाघरों में इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। वरुण धवन ने फिल्म ‘भेड़िया’ के बाद कोई फिल्म नहीं की है।

इस मई महीने में दर्शकों को और भी कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर देखने को मिलेंगी। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की लीड रोल वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ इस सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।   ‘विक्रम वेधा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 8 मई को रिलीज की जाएगी। 

मई महीनें में ओटीटी पर और भी कई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं। यानी कि मई महीने में दर्शकों के लिए मनोरंजन के फुल डोज की व्यवस्था हो गई है। 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लैमिंगो’ रिलीज हुई। सोनाक्षी सिन्हा की क्राइम ड्राम सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज में सोनाक्षी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में अपराधियों से बहादुरी से लड़ते हुए नजर आएंगी।

नसीरुद्दीन शाह, अदिति राव हैदरी, धर्मेंद्र की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘ताज डिवाइडेड बाई ब्लड’ का दूसरा सीजन भी 12 मई को जी5 पर रिलीज होगी। सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल-अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को नेटफ्लिक्स पर 19 मई को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा  फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी मई में ही नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।

टॅग्स :वरुण धवनकृति सेननबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारजियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!