लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में चढ़ेगी 'अक्टूबर' की खुमारी, वरुण धवन की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

By IANS | Updated: February 14, 2018 20:30 IST

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' का पहला लुक डिजीटल मंच पर साझा किया।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' का पहला लुक डिजीटल मंच पर साझा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगी। वरुण ने बुधवार को 33 सेकंड का फिल्म का टीजर लॉन्च किया।यह पहली बार है जब वरुण, शूजित सरकार के साथ काम कर रहे हैं और फिल्म में एक अलग तरह का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें आशा है यह उनकी छवि को बदलेगा।  वरुण ने आईएएनएस से कहा, बतौर अभिनेता और एक व्यक्ति के तौर पर इस फिल्म की शूटिंग मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। किसी वक्त पर सफलता हमें आत्मसन्तुष्ट बनाती है और मेरे साथ वही हो रहा है।

चाहे वह 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' हो या 'जुड़वा 2' या फिर जो भी मैंने किया वह व्यावसायिक रूप से सफल रहा। तो, मैं सफल हूं, धन कमा रहा हूं लेकिन रचनात्मक रूप से विकसित नहीं हो रहा हूं। एक ठहराव है। शुक्र है कि शूजीतदा सही समय पर मेरी जिंदगी में आ गए। यह वह फिल्म है जिसने मुझे बदल दिया है।फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि बतौर अभिनेता वरुण काफी बहादुर हैं जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। अन्यथा, जब आप एक विशेष प्रकार में सफल हो जाते हैं तो आप उसे ही करना जारी रखते हैं। लेकिन, मेरे जैसे फिल्मकारों के लिए, मुझे प्रयोग के लिए इन जैसे अभिनेताओं की भागीदारी की जरूरत है क्योंकि मैं हमेशा प्रयोगात्मक फिल्म बनाना चाहता हूं। विषय को लेकर और उसे बनाने के लिए मुझे बहादुर अभिनेता की जरूरत है। रोनी लाहिरी और शील कुमार द्वारा निर्मित 'अक्टूबर' में बनिता संधु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?