लाइव न्यूज़ :

‘Yeh Saali Aashiqui’ Trailer: अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की बड़े पर्दे पर वापसी, साइको लवर के किरदार में दिखी दमदार एक्टिंग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 5, 2019 20:31 IST

फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि इसकी कहानी वर्धन पुरी और चि‍राग ने मिलकर लिखी है। साथ ही इसका स्क्रीनप्ले भी दोनों ने मिलकर किया है।

Open in App

बॉलीवुड में अपने विलेन वाले किरदार से सबको हिला देने वाले एक्टर अमरीश पुरी के पोते भी अब कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वर्धन बॉलीवुड की कई फिल्मो में विलेन का जबरदस्त किरदार निभा चुके हैं। मंगलवार को वर्धन पुरी की फिल्म 'ये साली आशिकी' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।

इस ट्रेलर में वर्धन एक साइको लवर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक लॉकअप वाले सीन से... वर्धन एक लॉकअप में बैठे हुए हैं और उनसे एक केस को लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस जब अपनी पूछताछ को आगे बढ़ाती है तो यह केस एक अजीबोगरीब मोड़ लेने लगता है। इस दौरान यह समझ नहीं आता है कि वर्धन जो बात बोल रहे हैं वो सही है या नहीं? ट्रेलर में वर्धन ने जबरदस्त एक्टिंग की है और उनकी इस एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

बात करें अगर फिल्म की तो यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के डायरेक्टर चि‍राग रुपारेल ने किया हैं। फिल्म 'ये साली आशिकी' इसी महीने 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शिवलीका ओबेरॉय फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं।

फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि इसकी कहानी वर्धन पुरी और चि‍राग ने मिलकर लिखी है। साथ ही इसका स्क्रीनप्ले भी दोनों ने मिलकर किया है। यह फिल्म अमरीश पुरी फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म 'ये साली आशिकी' का प्रोडक्शन राजीव अमरीश पुरी, मीना राजीव पुरी, धवल जयंतीलाल गादा और अक्षय जयंतीलाल गादा ने किया है।

यहां देखें फिल्म ‘Yeh Saali Aashiqui’ Trailer

 

टॅग्स :वर्धन पुरीअमरीश पुरीमूवी ट्रेलरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?