लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2024: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने गुपचुप तरीके से मनाया वैलेंटाइन डे! एक्ट्रेस की फोटोज ने अफवाहों का बाजार किया गर्म

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2024 10:25 IST

क्या बॉलीवुड की कथित जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने गुपचुप तरीके से मनाया वैलेंटाइन डे? अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े...

Open in App

Valentine's Day 2024: 14 फरवरी के दिन दो प्यार करने वालो के लिए अपने प्यार का इजहार करने और उसे सेलिब्रेट करने का दिन है। प्यार के इस मौसम में आम से लेकर खास लोग सभी अपने-अपने अंदाज में इस दिन को मनाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स को ह भूल जाए ऐसा कैसे हो सकता है? बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे ज्यादा अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें तेज हैं।

इसी बीच, अनन्या पांडे ने वैलेंटाइन के मौके पर ऐसी फोटोज शेयर की है जिसने अफवाहों का बाजार और गर्म कर दिया है। अनन्या ने अपने वेलेंटाइन डे उपहारों की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में अनन्या ने हाथों में रेड हार्ट का गुब्बारा पकड़ा हुआ है। साथ ही अन्य तस्वीर में उन्होंने फूलों से भरा गुलदस्ता शेयर किया। इन फोटोज को देख फैन्स का कहना है कि यह आदित्य ने अनन्या को तोहफे में दिया है। 

अनन्या ने यह नहीं बताया कि उन्हें ये खूबसूरत फूल किसने उपहार में दिए, लेकिन नेटिजन्स को लगता है कि यह आदित्य ही हैं जो उन्हें वेलेंटाइन डे पर विशेष महसूस करा रहे हैं।

बता दें कि अनन्या और आदित्य को कई कार्यक्रमों में देखा गया है और नेटिजन्स उनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हैं। दोनों अपनी हॉटनेस से स्क्रीन पर आग लगाने में कामयाब रहते हैं। काम के मोर्चे पर, अनन्या को आखिरी बार नेटफ्लिक्स रिलीज खो गए हम कहाँ में देखा गया था जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव थे।

वहीं आखिरी बार आदित्य को मृणाल ठाकुर के साथ गुमराह में देखा गया था। वह अगली बार अनुराग बसु की मेट्रो...इन डिनो में दिखाई देंगे और अनन्या के पास विक्रमादित्य मोटवानी की अगली फिल्म है। उनकी पाइपलाइन में अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म भी है।

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयआदित्य रॉय कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!