लाइव न्यूज़ :

अमेरिकन म्यूजिक डायरेक्टर "टर्न अप टोबी" के साथ नजर आएंगे वैभव पल्हाडे, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 19:53 IST

2020 में लॉकडाउन के दौरान वैभव ने एक लघु फिल्म "स्टे एट होम" का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदादा साहेब फालके फिल्म फेस्टिवल 2019 में किया गया था।हिंदी समेत मराठी मूवी के लिए सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

हॉलीवुड के प्रसिद्ध अमेरिकन म्यूजिक डायरेक्टर "टर्न अप टोबी" के साथ हिंदी और मराठी फिल्मों के बाद निर्देशक वैभव पल्हाडे अब नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। 

वैभव ने पोस्ट में लिखा, 'मैं अमेरिकन संगीतकार टर्न अप टोबी की म्यूजिक एल्बम की सीरीज को जल्द ही निर्देशित करने वाला हूं।' बता दें कि, वैभव और टर्न अप टोबी इसके पहले भी साथ काम कर चुके है। टर्न ने वैभव पल्हाडे द्वारा निर्देशित फिल्म "मीनाज" के लिए संगीत दिया था। 

निर्देशक ने अपनी फिल्मों में कई सामाजिक मुद्दों को दर्शाया है। उनके द्वारा निर्देशित कई सुपरहिट फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। उनकी थोड़ी शी लिटिल लिटिल, मीनाज, इरा, डायरी, आई एम पोरस और दी लास्ट डोर शॉर्ट फिल्म्स कई प्लेटफॉम की ट्रेडिंग लिस्ट में है। 

उन्होंने एक इंटरव्यू अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया, 'मेरी आगामी मराठी फीचर फिल्म "72 रुपयाचा पाउस” 2023 में सिनेमाघरों में और वेब सीरीज "कर्स ऑफ़ भद्रावती” 2024 में ओटीटी पर रिलीज होगी। इन दोनों में बतौर एक लेखक और निर्देशक के रूप में काम कर रहा हूं।' 

वैभव उन युवाओं को एक मैसेज देते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक के रूप में काम करना चाहता है। वह कहते हैं, 'एक निर्देशक के लिए सही फिल्म का चुनाव करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, आपकी फिल्म का राजा ऑडियंस होती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उजाकर करें। क्या पता आपका उठाया ये कदम किसी की जिंदगी बना दें।' 

बता दें कि, 2020 में लॉकडाउन के दौरान वैभव ने एक लघु फिल्म "स्टे एट होम" का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशन किया था। जिसे ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था। साथ ही, वैभव द्वारा निर्देशित लघु फिल्म "आई एम पोरस" और "दी लास्टडोर" का चयन दादा साहेब फालके फिल्म फेस्टिवल 2019 में किया गया था। उन्होंने हिंदी समेत मराठी मूवी के लिए सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल