लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: अक्षय कुमार से लेकर जैकी श्रॉफ समेत अन्य सितारों ने रेस्क्यू टीम को किया सलाम, 41 मजदूरों के सुरंग से बाहर आने पर जताई खुशी

By अंजली चौहान | Updated: November 29, 2023 10:13 IST

17 दिनों तक बिना रुके लगातार चले प्रयासों के बाद 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Open in App

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के बाद से देश में जश्न का माहौल है। बचाव दल के सफल ऑपरेशन के बाद सरकार समेत कई बड़ी हस्तियों ने ऑपरेशन की सराहना की। अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और रितेश देशमुख सहित अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की। 

अक्षय ने एक्स पर लिखा, “फंसे हुए 41 लोगों के बचाव के बारे में जानकर खुशी और राहत से पूरी तरह अभिभूत हूं। बचाव दल के प्रत्येक सदस्य को बड़ा सलाम। कमाल कर दिया। यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिंद।'' 

जैकी श्रॉफ ने साझा किया, “उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और अन्य सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को धन्यवाद।"

वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा, "वाहवाही !!! हमारी बचाव टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। परिवारों और राष्ट्र की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया"

इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी रेस्क्यू टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जहां चाह, वहां राह, बहुत आभारी हूं कि सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और इस अविश्वासनीय  रेस्क्यू टीम में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया, जय हिंद।"

बता दें कि 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसका मलबा सुरंग के सिल्कयारा किनारे पर 60 मीटर की दूरी पर गिरा था, जिससे 41 मजदूर निर्माणाधीन ढांचे के अंदर फंस गए थे। करीब 17दिनों की मेहनत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

टॅग्स :अक्षय कुमारUttarkashiजैकी श्रॉफवीरेंद्र सहवाग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी