लाइव न्यूज़ :

हिंदू धर्म का मजाक बनाकर रख दिया है, सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने पर भड़के यूजर्स, भावनाओं को आहत करने का आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 10:56 IST

ट्विटर यूजर्स ने इस गाने को हिंदू भावनाओं को आहत करनेवाला करार दिया। लोगों ने 1960 में दिलीप कुमार और मधुबाला अभिनीत फिल्म 'कोहिनूर' के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे रे' की याद दिलाई। जिसे रफी मोहम्मद ने अपनी आवाज दी थी और शकील बदायूंनी ने गीत को रचा था।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने लिखा, राधा डांसर नहीं है वह एक भक्त है ... मधुबन एक महान जगह हैएक ने लिखा, सनी लियोनी अभिनीत कामुक गीत के लिए राधिका और मधुबन के संदर्भ का उपयोग क्यों किया गया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्रीसनी लियोनी अपने नए गाने 'मधुबन' को लेकर विवादों में आ गई हैं। ' ये दुनिया पित्तल दी' के बाद कनिका कपूर और सनी लियोनी की जोड़ी मधुबन लेकर आई है। कनिका कपूर ने इसमें अपनी आवाज दी है। यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ जिसे सनी लियोनी ने अपने ट्विटर खाते से इसे साझा किया। लियोनी ने लोगों से इसे देखने के अपील की। लोगों ने देखा। इसके बाद यूजर्स ने सनी लियोनी पर जमकर गुस्सा निकाला।

ट्विटर यूजर्स ने इस गाने को हिंदू भावनाओं को आहत करनेवाला करार दिया। लोगों ने 1960 में दिलीप कुमार और मधुबाला अभिनीत फिल्म 'कोहिनूर' के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे रे' की याद दिलाई। जिसे रफी मोहम्मद ने अपनी आवाज दी थी और शकील बदायूंनी ने गीत को रचा था। सनी को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, हाँ देखा और फिर मैंने बॉलीवुड के क्रिंग रीमेक वायरस से उबरने के लिए इसे (कोहिनूर के गाने को) देखा।

एक अन्य ने भी कोहिनूर के गाने को साझा करते हुए सनी लियोनी को लताड़ लगाई। लिखा, मधुबन में राधिका नाचे रे.... क्या आप राधिका के बारे में जानती हैं? देखिए ये खूबसूरत वीडियो। ये भी बॉलीवुड का है।

इसके साथ ही एक यूजर ने कहा कि राधिका कोई डांसर नहीं थी। कमेंट किया, राधा डांसर नहीं है वह एक भक्त है ... मधुबन एक महान जगह है। मधुबन में राधा ऐसा नृत्य नहीं करती ... शर्मनाक गाना।

एक यूजर ने टिप्पणी की, "मधुबन में राधिका नचे रे" में कृष्ण के प्रति प्यार को खूबसूरती से बयां किया गया है। सनी लियोनी अभिनीत कामुक गीत के लिए राधिका और मधुबन के संदर्भ का उपयोग क्यों किया गया है। समझ नहीं आता ऐसे गाने क्यों बनाए जाते हैं। अपमानजनक...। एक यूजर ने कहा, आप लोग हिंदू धर्म का मजाक बनाकर रख दिए हो..।

एक ने लिखा- यह तो बुरा हुआ। कृपया देवताओं के किसी भी नाम या शब्दों का उपयोग करने से बचना चाहिए जो धार्मिक हैं या किसी भी धर्म से जुड़े हैं। ऐसे और भी कई शब्द हैं जिनसे आप लोग गाने बना सकते हैं। इसलिए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

टॅग्स :सनी लियोनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!