लाइव न्यूज़ :

मनोज मुंतशिर से बोला यूजर- बुरा मत मानना हम चाहते हैं बॉलीवुड खत्म हो जाए, गीतकार ने कहा- अगर जड़ से खत्म हो गया तो...

By अनिल शर्मा | Updated: May 4, 2022 09:31 IST

 मनोज मुंतशिर ने ट्वीट में लिखा था-  हिंदी फिल्म उद्योग समाप्त नहीं हुआ है और ना ही होगा। अंग्रेजी पढ़ना और जानना अच्छा है, लेकिन हिंदी फिल्में बनाने वाले जिस दिन रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी बोलना शुरू कर देंगे, हमारी फिल्मों में आत्मा अपने आप उतर आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म उद्योग को आत्म मंथन करने की सलाह दी हैगीतकार ने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को अंग्रेजी छोड़ हिंदी अपनाने की नसीहत दी है

मुंबईः गीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी भाषा को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है, हिंदी फिल्म उद्योग न समाप्त हुआ है और न कभी होगा। जिसपर एक यूजर ने जवाब देते हुए कहा कि बुरा मत मानिएगा, हम लोग चाहते हैं कि बॉलीवुड जड़ से खत्म हो जाए। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार की मांग की जा रही है।

पिछले दिनों किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हिंदी भाषा को लेकर उपजे विवाद पर कई अभिनेताओं, राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस बीच गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग खत्म नहीं हुआ है, हम नगाड़ा बजाकर लौटेंगे। 

 मनोज मुंतशिर ने ट्वीट में लिखा था-  हिंदी फिल्म उद्योग समाप्त नहीं हुआ है और ना ही होगा। अंग्रेजी पढ़ना और जानना अच्छा है, लेकिन हिंदी फिल्में बनाने वाले जिस दिन रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी बोलना शुरू कर देंगे, हमारी फिल्मों में आत्मा अपने आप उतर आएगी। बस थोड़े से आत्म-मंथन की जरूरत है, हम नगाड़ा बजा के लौटेंगे।

मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- बुरा मत मानना, मगर हम लोग यही चाहते है की बॉलीवुड जड़ से खत्म हो जाए। यूजर के इस टिप्पणी पर मनोज मुंतशिर ने अपने सलीके से जवाब दिया है। उन्होंने अपनी आने वालीं फिल्मों के नाम गिनाए। गीतकार ने लिखा- मेरी आने वाली फिल्में हैं, आदिपुरुष (रामायण पर आधारित), सीता और चाणक्य। हिंदी फ़िल्म उद्योग जड़ से खत्म हो गया तो ये कहानियाँ आपको कौन सुनाएगा? सुधार की जरूरत है मित्र, सर्वनाश की नहीं।

टॅग्स :मनोज मुंतशिरहिन्दी सिनेमा समाचारहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!