लाइव न्यूज़ :

'बाबर का महिमामंडन करना बंद करो', 'द एंपायर' सीरीज को देख भड़के लोग, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप कर रहे डिलीट

By अनिल शर्मा | Updated: August 27, 2021 12:06 IST

द एम्पायर की कहानी लेखक एलेक्स रदरफोर्ड की किताब एम्पायर ऑफ द मुगल- रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ के पन्नों से निकली है। शो का निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है और निर्देशक मिताक्षरा कुमार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे द एम्पायर की कहानी लेखक एलेक्स रदरफोर्ड की किताब एम्पायर ऑफ द मुगल- रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ पर आधारित हैशो का निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है और निर्देशक मिताक्षरा कुमार हैंइस सीरीज में शबाना आजमी बाबर की नानी बेगम एसान दौलत के रोल में हैं

सोशल मीडिया पर मुगलों पर बहस के बीच डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नवीनतम पेशकश 'द एंपायर' पर काफी विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि लोग हॉटस्टार का बहिष्कार कर रहे हैं और इसके ऐप को मोबाइल से डिलीट कर रहे हैं और लोगों से ऐसा करने को कह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि हॉटस्टार की इस सीरीज में बाबर का महिमामंडन किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी एक कविता में मुगलों को महिमामंडित किए जाने वाले डकैत के रूप में संबोधित किया है।

'द एंपायर' भारत में मुग़ल साम्राज्य की नींव डालने वाले जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के जीवन और उसके शासन में हुई जंगो पर आधारित है। निर्माताओं को इस बात का डर था कि इस पर विवाद हो सकता है लिहाजा उन्होंने सीरीज के रिलीज से पहले ही इसे इतिहास से प्रेरित काल्पनिक बताया था। लेकिन लोगों ने इसे बाबर को महिमामंडित करने वाला बताते हुए इसके बॉयकॉट की मांग कर डाली है।

ट्विटर पर इस ट्रेंड की शुरुआत बीजेपी नेता अरुण यादव ने की। उन्होंने लिखा- एक तरफ प्रभु श्रीराम जी का मंदिर बन रहा है, उसी समय आपके मोबाइल व टीवी /OTT पर मलेक्ष मुगल आक्रांता बाबर को हिंदुस्थान का भाग्यविधाता व सबसे बड़ा शासक दिखाया जाएगा। मैं इसका पुरजोर विरोध कर रहा हूं एवं आपसे साथ देने की अपील करता हूं।

वहीं योगी भारत नाम के वैरिफायड अकउंड से लिखा गया- शर्म आनी चाहिए हॉटस्टार। मेरे साथ ट्वीट और रीट्वीट करें। #UninstallHotstar।

इसके साथ योगी देवनाथ ने सबक सिखाने की बात कहते हुए लिखा- कितने दिनों बाद मौका आया है, इन लोगों को सबक सिखाने का, ये मौका मत छोड़ो। जल्दी-जल्दी #hotstar अनइंस्टोल करो!! सभी लोग हॉटस्टार को अनइंस्टॉल करें।

क्षत्रिय नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया- हॉटस्टार लगता है तुम्हे भी रास नही आ रही । ये झण्डू लोगो का गुणगान बंद कर ले । #baycott एक उपाय है। इतिहास पहले पढ़ तो ठीक से। कचड़ा दिखाओगे ओर लोग देखेंगे ।

बता दें,  द एम्पायर की कहानी लेखक एलेक्स रदरफोर्ड की किताब एम्पायर ऑफ द मुगल- रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ के पन्नों से निकली है। शो का निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है और निर्देशक मिताक्षरा कुमार हैं। मिताक्षरा, संजय लीला भंसाली को असिस्ट करती रही हैं। इस सीरीज में  शबाना आज़मी बाबर की नानी बेगम एसान दौलत के रोल में हैं, जबकि दृष्टि धामी बाबर की बहन खानजादा का किरदार निभा रही हैं। शबाना और दृष्टि, दोनों का यह डिजिटल डेब्यू है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपदृष्टि धामीकुणाल कपूरशबाना आज़मी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!