लाइव न्यूज़ :

शाहरुख को सलाह देता हूं कि बेटे आर्यन को रिहैब सेंटर में डाल दें: केंद्रीय मंत्री अठावले

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2021 16:06 IST

रामदास आठवले ने क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का समर्थन किया है। रामदास ने कहा, "जेल में रखने की जगह आर्यन को 1-2 माह के लिए वहां रखना चाहिए...

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का समर्थन किया हैरामदास अठावले ने शाहरुख से अपील की है कि वे अपने बेटे को सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दें

मुंबईः ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान बीते 23 दिनों से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद  हैं। मुंबई की विशेष सत्र अदालत ने 4 बार आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। इस बात को लेकर पिता शाहरुख खान खासे परेशान हैं। वहीं इस बीच  केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने शाहरुख खान को एक सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया के माध्यम से शाहरुख से अपील की है कि वे अपने बेटे को सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजें।

रामदास आठवले ने क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े का समर्थन किया है।  रामदास अठावले ने शाहरुख खान को उनके बेटे  आर्यन को नशा मुक्ति केंद्र भेजे जाने का सलाह देते हुए कहा, "जेल में रखने की जगह आर्यन को 1-2 माह के लिए वहां रखना चाहिए...1-2 महीनों में उन्हें नशे की लत से मुक्ति मिल जाएगी।"

गौरतलब है कि आर्यन को 3 अक्टूबर को एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी को लेकर गिरफ्तार किया गया था। मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले की जांच समीर वानखेड़े कर रहे हैं जिसपर एनसीपी नेता नवाब मलिका ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने भी समीर वानखेड़े और एनसीबी पर सवाल खड़े किए हैं।

नवाब मलिक ने समीर के असल नाम का खुलासा करेत हुए कहा था कि समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद वानखेड़े है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े एक फर्जी व्यक्ति है। इसका जन्म प्रमाण पत्र समीर दाऊद वानखेड़े का है। इसने जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की और उनके पिताजी ने धर्मांतरण करने के बाद जो नाम बदला था उसे दुरुस्त किया।

नवाब मलिक के आरोपों का जवाब देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा कि उनकी मां मुस्लिम थी इसलिए उनको निशाना बनाया जा रहा है। मेरे पिता हिंदू थे। मेरी जाति और पृष्ठभूमि को सत्यापित करने के लिए, कोई भी मेरे पैतृक स्थान पर जा सकता है और मेरे परदादा से मेरे वंश का सत्यापन कर सकता है।

टॅग्स :Ramdas Athawaleआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!