लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन का बयान-बेसिर-पैर की नहीं होती हॉस्य फिल्में, लोगों को हंसाने के लिए दिमाग होना जरूरी

By भाषा | Updated: February 8, 2019 17:08 IST

अजय देवगन यह नहीं समझ पाते हैं कि हॉस्य फिल्मों पर ‘बेसिर-पैर’ की होने का ठप्पा क्यों लगाया दिया जाता है क्योंकि उनका मानना है कि मजेदार सामग्री बनाने के लिए दिमाग लगाना जरूरी होता है।

Open in App

‘गोलमाल’ श्रृंखला की फिल्मों में नजर आने वाले अजय देवगन यह नहीं समझ पाते हैं कि हॉस्य फिल्मों पर ‘बेसिर-पैर’ की होने का ठप्पा क्यों लगाया दिया जाता है क्योंकि उनका मानना है कि मजेदार सामग्री बनाने के लिए दिमाग लगाना जरूरी होता है।

अजय देवगन की अगली फिल्म ‘टोटल धमाल’ है। 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि दुनिया भर के मनोरंजन जगत में हॉस्य कलाकारों का दबदबा है।

अजय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं समझ नहीं पाता हूं कि वे इसे बेसिर-पैर का क्यों कहते हैं। लोगों को हंसाना आसान नहीं है। आज हमारे देश या पूरी दुनिया में हॉस्य कलाकार सबसे बड़े सितारे हैं। ऐसे ही भारत में, हमारे पास कपिल शर्मा हैं। लोगों को हंसाने के लिए बुद्धि होना जरूरी है, आप केवल हावभाव बनाकर लोगों को हंसा नहीं सकते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कौन हंसना नहीं चाहता? हॉस्य फिल्में भी आप बार-बार देखते हैं। मेरा मतलब यह नहीं है कि बाकी सिनेमा अच्छा नहीं है लेकिन यह भी अच्छा है।’’ अजय, इंद्र कुमार की ‘धमाल’ श्रृंखला की फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें पहले संजय दत्त मुख्य भूमिका में होते थे।

अभिनेता ने कहा कि ‘अत्यधिक हास परिहास’ होने के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने का निर्णय लिया।यह फिल्म 22 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

टॅग्स :अजय देवगनटोटल धमाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?