लाइव न्यूज़ :

श्रवण राठौड़ के निधन पर उदित नारायण ने जताया दुख, कहा- हाल में उन्होंने कुंभ जाकर किया था मुझे फोन

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 24, 2021 12:58 IST

संगीतकार श्रवण राठौड़ की दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। इस पर बॉलीवुड गायक उदित नारायण ने भी दुख जताया है और कहा कि श्रवण हाल में कुंभ मेले में गए थे और वहां से उन्होंने फोन भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउदित नारायण ने कहा- श्रवण राठौड़ ने कुंभ मेला पहुंचकर उन्हें फोन किया थाउदित नारायण के अनुसार श्रवण राठौड़ को पहले से कई समस्याएं थी, उन्हें महामारी के बीच कुंभ नहीं जाना चाहिए थाउदित नारायण ने कहा कि श्रवण राठौड़ उन्हें अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते थे

मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक नदीम- श्रवण के श्रवण राठौड़ का  22 अप्रैल को कोरोना के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं और उनके काम को याद कर रही है। इस बीच मशहूर गायक उदित नारायण ने भी  श्रवण राठौड़ के निधन पर दुख जताया है।

साथ ही उदित नारायण ने बताया कि हाल ही में श्रवण राठौड़ कुंभ गए थे और वहां से उन्हें फोन भी किया था। दरअसल श्रवण कुछ दिन पहले ही कुंभ मेले से वापस लौटे थे और फिर वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

श्रवण राठौड़ ने किया था कुंभ मेले से मुझे किया-उदित नारायण

उदित नारायण ने दुखी भाव से  कहा, 'श्रवण भाई हाल ही में कुंभ मेले में गए थे और वहां से उन्होंने मुझे कॉल भी किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं पवित्र स्नान के लिए कुंभ आया हूं। मैंने उनसे कहा कि यह बात आपको मुझे पहले बतानी चाहिए थी तो मैं भी आपके साथ चलता। 

उदित नारायण ने आगे कहा, 'लेकिन फिर फोन रखने के बाद मैंने सोचा कि इस महामारी के समय श्रवण भाई वहां क्यों गए ? उन्हें  पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी, फिर भी वह वहां गए । उन्होंने दूसरों की बात नहीं मानी और कुंभ स्नान के लिए चले गए और अब वह हमारे साथ नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। '  

मेरे बड़े भाई जैसे थे श्रवण राठौड़- उदित

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उदित ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि श्रवण भाई अब नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'इतना प्यारा इंसान, जबरदस्त संगीत निर्देशक , नदीम-श्रवण ने मिलकर 90 के दशक में म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने मुझसे एक से बढ़कर एक गाने गवाएं और बहुत प्यार दिया।  वह मुझे बड़े भाई की तरह प्यार करते थे। जब भी कोई परेशानी  होती थी तो वह मुझे फोन करते थे या घर चले आते थे।'

उदित नारायण ने कहा कि ऐसा प्यारा इंसान हमें छोड़कर चला गया। वह लोगों के सुख-दुख समझते थे। इस तरह का कलाकार , फनकार  अब हमारे बीच नहीं रहा। ऐसे मुश्किल समय में वह हमें छोड़कर चले गए।

बता दें कि बॉलीवुड गायक उदित नारायण ने नदीम-श्रवण के साथ मिलकर कई रोमांटिक गाने गाए। इसमें 'जो भी कसमें (राज)', एक दिलरूबा है (बेवफा), दिल ने ये कहा है दिल से  (धड़कन). मेरा दिल तेरे लिए (आशिकी), कितनी बेचैन होके(कसूर) जैसे हिट गाने शामिल हैं।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!