लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड मामले में एक्शन में आए उद्धव ठाकरे, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2020 06:37 IST

महाराष्ट्र से सीएम उद्धव ठाकरे मे कहा है कि अगर किसी के पास भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोई सबूत या जानकारी है तो वह हमको बताए

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पिता केके सिंह ने बीते दिनों बिहार के पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों को ट्रांसफर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सुशांत सिंह की सुसाइड को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन मुंबई पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है। जबकि खुद मुंबई पुलिस की इस केस में विवादों में फंसती नजर आ रही है। वही, दूसरी  तरफ सुशांत सुसाइड मामले में महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी होने लगी है। मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई जांच में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने में हम सक्षम हैं। 

महाराष्ट्र से सीएम उद्धव ठाकरे मे कहा  है कि अगर किसी के पास भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोई  सबूत या जानकारी है तो वह हमको बताए।हम इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसे नहीं बख्शा जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले की आड़ में महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश न करें। विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को जवाब देते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह किया है। 

सुशांत के दोस्त का दावा

 सुशांत के करीबी दोस्त  महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।

 खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो