लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 15:56 IST

कार्यक्रम विख्यात उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे।जेनिफर लोपेज और ब्लैक कॉफी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और शाम प्रीतिभोज होगा। 

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी होने वाली है जिसमें दुनियाभर की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा राजनीति तथा उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के वामसी गडिराजू और नेत्रा मंटेना ने अपने विवाह समारोह के लिए ‘झीलों के शहर’ उदयपुर को चुना है। विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे।

ये कार्यक्रम विख्यात उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भी 21 नवंबर को सपरिवार उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है और वह चार दिन यहां रुकेंगे।

समारोह में संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सूत्रों के अनुसार 600 मेहमानों में ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। नेत्रा मंटेना अमेरिका के दवा क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मा मंटेना की बेटी हैं।

वह वामसी गडिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी जो मूल रूप से दक्षिण भारत के हैं और कई वर्षों से अमेरिका में बसे हुए हैं। विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सिटी पैलेस के जनाना महल में 21 नवंबर को ‘म्यूजिक नाइट’ होगी। हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरणवीर सिंहराजस्थानUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल