लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: ट्विंकल खन्ना का फूटा गुस्सा, लिखा-यह वह देश है जिसमें डर में जीने से...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 6, 2020 12:47 IST

जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में छात्रों पर हुए इस हमले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ट्वीट करके इस हिंसा की निंदा कर चुके हैं। अब इस हिंसा पर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करके प्रशासन पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया हैजेएनयू में अचानक हुए इस हमले में कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए हैं

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है।जेएनयू में अचानक हुए इस हमले में कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए हैं। जेनएयू में हुए इस हमले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहा है। अब एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपना पक्ष रखा है।

जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में छात्रों पर हुए इस हमले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ट्वीट करके इस हिंसा की निंदा कर चुके हैं। अब इस हिंसा पर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करके प्रशासन पर निशाना साधा है।

ट्विंकल खन्ना ने छात्रों पर हुए इस हमले पर ट्वीट किया है। ट्विंकल ने ट्वीट करके लिखा है कि भारत, जहां गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है। यह वह देश है जिसमें डर में जीने से इनकार कर दिया है। आप हिंसा करके लोगों को दबा नहीं सकते...और ज्यादा विरोध होगा, प्रदर्शन ज्यादा होंगे, सड़कों पर ज्यादा लोग उतरेंगे।

ट्विंकल के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)ट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?