लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार पर लगाया चोरी का आरोप, सोशल मीडिया पर फैंस को बताया सच

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 08:13 IST

अक्षय कुमार जल्द ही ब्रिटेन में अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करेंगे। कुछ दिन पहले ही फिल्म के लिए वाणी कपूर को साइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय कुमार का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उन पर मास्क चोरी का आरोप लगा दिया है।अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना वायरस को लेकर शुरू से ही लोगों को जागरुक करने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों को बताया है कि जरा सी लापरवाही उनके और उनके परिवार के लिए कितना महंगा पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय कुमार का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को मास्क पहनने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, इस वीडियो में अलग-अलग भाषा के लोग मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को अपनी-अपनी भाषा में गाली दे रहे थे। इसके बाद अक्षय आते हैं और बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान ऐसा क्या करें जिससे लोगों की गालियां ना सुननी पड़ें। फिर अक्षय कुमार बताते हैं कि आप अगर किसी से गाली नहीं सुनना चाहते तो घर से बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाए। 

ट्विंकल खन्ना ने लगाया मास्क चोरी करने का आरोप

अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उन पर मास्क चोरी का आरोप लगा दिया। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को जवाब देते हुए लिखा, 'अपना खुद का मास्क भी साथ में रखे और अपनी पत्नी के मास्क को न लूटें, जो रंगीन और फ्लोरल है और उसने इसे बेहद मेहनत से धोया है...। सुरक्षित रहें।' 

फैंस खूब पसंद आ रहा है ट्विंकल का पोस्ट

ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार उस पर अपनी प्रितिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई दफा अक्षय कुमार को लेकर ट्विंकल खन्ना पोस्ट करती रही हैं। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्नाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!