लाइव न्यूज़ :

तुनिषा आत्महत्या मामले में नया मोड़, खुदकुशी वाली जगह से बरामद हुआ 'वह खुशकिस्मत हैं' लिखा नोट, शीजान के नाम का...

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2022 15:32 IST

फोरेंसिक दल ने तुनिषा द्वारा कथित रूप से फांसी के लिए इस्तेमाल क्रेप बैंडेज समेत अन्य सामग्री जब्त की। अधिकारी के अनुसार, कलीना प्रयोगशाला के दल ने सोमवार को सेट का मुआयना किया और उन कपड़ों तथा आभूषणों को भी जब्त कर लिया जो तुनिषा (21) ने शनिवार को घटना वाले दिन पहने थे।

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक टीम 27 दिसंबर को पालघर जिले में टेलीविजन धारावाहिक के उस सेट पर पहुंची थी। पुलिस ने वसई की अदालत को बताया कि धारावाहिक के सेट से एक नोट में मिला है। नोट पर तुनिषा और उनके पूर्व-बॉयफ्रेंड शीजान खान का नाम भी लिखा हुआ है।

मुंबईः अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस टीम को टीवी शो के सेट से अभिनेत्री द्वारा लिखा नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने वसई की अदालत को बताया कि नोट में लिखा है, "मुझे को-ऐक्टर के रूप में पाकर वह खुशकिस्मत हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक नोट पर तुनिषा और उनके पूर्व-बॉयफ्रेंड शीजान खान का नाम भी लिखा हुआ है।

 मुंबई की एक फोरेंसिक टीम 27 दिसंबर को पालघर जिले में टेलीविजन धारावाहिक के उस सेट पर पहुंची थी, जहां अभिनेत्री तुनिषा शर्मा शनिवार को मृत मिली थीं। फोरेंसिक दल ने तुनिषा द्वारा कथित रूप से फांसी के लिए इस्तेमाल क्रेप बैंडेज समेत अन्य सामग्री जब्त की। अधिकारी के अनुसार, कलीना प्रयोगशाला के दल ने सोमवार को सेट का मुआयना किया और उन कपड़ों तथा आभूषणों को भी जब्त कर लिया जो तुनिषा (21) ने शनिवार को घटना वाले दिन पहने थे। पुलिस के मिले नोट में एक हार्ट बना है, जिसमें तुनिषा-शीजान का नाम लिखा हुआ था। नोट के अलावा पुलिस को घटनास्थल पर एक आईफोन भी मिला है, जिससे डाटा रीस्टोर करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि शीजान की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता चला है।  वालीव (मुंबई) पुलिस ने बताया है कि अभिनेत्री के खुदकुशी वाले दिन शीजान ने उस सीक्रेड गर्लफ्रेंड से डेढ़ घंटे तक बात की थी। शीजान फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि शीजान ने अपनी 'सीक्रेट' गर्लफ्रेंड के साथ वॉट्सऐप चैट्स को डिलीट कर दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस उन चैट्स को वापस लाने की कोशिश कर रही है और उसके बाद शीजान से पूछताछ करेगी।

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?