लाइव न्यूज़ :

दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में बेहोश हुईं उनकी मां, सामने आया वीडियो, चंडीगढ़ में होगी तेरहवीं की रस्म

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 07:53 IST

टीवी धारावाहिक “अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल” और “फितूर” जैसी फिल्म के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तुनिषा (21) ने शनिवार को अपने धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देतुनिषा के अंतिम संस्कार में टीवी और फिल्म जगत कई हस्तियां पहुंची।चंडीगढ़ में पांच जनवरी को तेरहवीं की रस्म होगी।

मुंबईः दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का मंगलवार मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य समेत टेलीविजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। भायंदर पूर्व में स्थित घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शर्मा की मां वनिता शर्मा अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हो गईं।

बेटी के अंतिम संस्कार में बेहोश हुईं तुनिषा की मां

अंतिम संस्कार का एक क्लिप सामने आया है जिसमें उनकी मां के बेहोश होने पर टीवी ऐक्टर शिविन नारंग समेत अन्य लोग उन्हें संभालते दिख रहे हैं। एक वीडियो में तुनिषा की मां बेटी के अंतिम संस्कार के दौरान उसे देखकर फूट-फूट कर रो रही हैं। तुनिषा के दोस्त इस दौरान उनको सांत्वना देते हुए दिखाई दिए।

टीवी धारावाहिक “अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल” और “फितूर” जैसी फिल्म के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तुनिषा (21) ने शनिवार को अपने धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जे जे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद, उनके शव को मीरा भायंदर के टेम्भा अस्पताल लाया गया और फिर उसे उनके मीरा रोड स्थित घर ले जाया गया।

तुनिषा के अंतिम संस्कार में टीवी और फिल्म जगत कई हस्तियां पहुंची

विशाल जेठवा, कंवर ढिल्लों, सायंतनी घोष, शिविन नारंग, दीपिका गोयल अपने पति रोहित राज गोयल के साथ, अनवीत कौर, निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान, सिद्धार्थ निगम और अशनूर कौर सहित टेलीविजन और फिल्म जगत के कुछ जाने पहचाने चेहरे तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

 चंडीगढ़ में पांच जनवरी को तेरहवीं की रस्म होगी

तुनिषा के चाचा ने कहा कि चंडीगढ़ में पांच जनवरी को तेरहवीं की रस्म होगी। तुनिषा के सह-कलाकार शीज़ान खान को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। खान फिलहाल चार दिन की पुलिस हिरासत में है। 

टॅग्स :तुनिषा शर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!