लाइव न्यूज़ :

Tu Jhoothi Main Makkaar Collection Day 7: रणबीर कपूर और श्रद्धा की फिल्म ने सातवें दिन किया 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, क्या 100 का आंकड़ा छूने में कामयाब होगी मूवी?

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2023 13:01 IST

लव रंजन द्वारा निर्देशित 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, सातवें दिन 5.65-5.75 करोड़ तक की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने सातवें दिन कमाए 80 करोड़ से अधिक 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म के जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है 'तू झूठी मैं मक्कार' में पहली बार दर्शकों को श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी देखने को मिली है

Tu Jhoothi Main Makkaar Collection Day 7: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के बीच अपना जादू कायम करने में बनी हुई है। फिल्म ने सातवें दिन भारत में करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसी के साथ फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये इस हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच सकती है। हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है और सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई, फिर भी यह अपने कलेक्शन से साथ स्थिर रही है। 

'तू झूठी मैं मक्कार' की सातवें दिन की कमाई 

लव रंजन द्वारा निर्देशित 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, सातवें दिन 5.65-5.75 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं, भारत में फिल्म ने 81.94-82.04 करोड़ का कारोबार किया है। कमाई के मामले में ये अच्छा है लेकिन पूरे हफ्ते पर नजर डाले तो रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने सबसे कम कमाई की। तू झूठी मैं मक्कार ने 14 मार्च को 10.91 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार दोनों स्टार्स की जोड़ी एक साथ नजर आई है। लव रंजन द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी, लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिका में हैं। फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरश्रद्धा कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम