लाइव न्यूज़ :

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 1: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म की शानदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2023 14:15 IST

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और गुजरात- सौराष्ट्र में बहुत अच्छा स्कोर किया है। तू झूठी मैं मक्कार ने बुधवार को कुल मिलाकर 22.42 प्रतिशत हिंदू ऑक्यूपेंसी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है रणबीर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई करते हुए पहले दिन अपना प्रदर्शन अच्छा रखा हैऐसा पहली बार है जब दर्शकों ने रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी देखी है

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग हुई है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ये साफ है कि फैन्स को रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। निर्माता लव रंजन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होली के दिन 8 मार्च को रिलीज की गई थी।

फिल्म की रिलीज के महज एक दिन बाद ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाते हुए 15.73 करोड़ की कमाई की है। 'तू झूठी मैं मक्कार' ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल के पहले दिन के आंकड़ों को पार करने के बाद भारत में एक रोमांटिक-कॉमेडी (रोम-कॉम) के लिए एक बेहतरीन ऑपनिंग है।

2017 की फिल्म जब हैरी मेट सेजल ने अपने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उसके मुकाबले रणबीर के फिल्म ने एक अच्छी ओपनिंग की है और आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

गुरुवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहले दिन का कलेक्शन शेयर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिका कि 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया..कई राज्यों में होली के उत्सव के कारण इसे बढ़ावा मिला लेकिन व्यापार के एक बड़े हिस्से से ये चूक गई जहां होली के एक दिन पहले फिल्म ने इंडिया में 15.73 करोड़ का कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया में ये कहा गया कि 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले दिन 'अच्छा प्रदर्शन' किया था। क्योंकि अन्य रोम-कॉम की तुलना में तू झूठी मैं मक्कार का ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा रहा। 

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और गुजरात- सौराष्ट्र में बहुत अच्छा स्कोर किया है। तू झूठी मैं मक्कार ने बुधवार को कुल मिलाकर 22.42 प्रतिशत हिंदू ऑक्यूपेंसी थी। जब हैरी मेट सेजल के कलेक्शन को लगभग 50 लाख से पीछे करते हुए, तू झूठी मैं मक्कार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक रोम-कॉम के लिए सबसे अधिक ओपनिंग डे दर्ज किया।

इस बीच, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर-अभिनीत शानदार (2015) अब भारत में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली रोम-कॉम थी, जिसने पहले दिन 13.10 करोड़ का संग्रह किया था। दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की कॉकटेल (2012) ₹11 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर और अजय देवगन की दे दे प्यार दे (2019) ₹10.41 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रही।

तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर के साथ श्रद्धा हैं। फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरश्रद्धा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?