लाइव न्यूज़ :

टीआरपी: 'खतरों के खिलाड़ी' नंबर एक पर बरकरार, कपिल को लगा झटका- जानें किस सीरियल ने रेस में किसको पछाड़ा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2019 16:19 IST

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं।

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं।

इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में खतरों के खिलाड़ी एक नंबर पर बरकरार है, जो बीते हफ्ते भी एक नंबर पर ही था। खास बात ये है कि ये सीरियल वीकेंड पर आता है फिर भी ये सीरियल टीआरपी में टॉप पर है।। द कपिल शर्मा शो इस वीक एक पायदान पीछे नंबर 3 पर पहुंच गया है। तो आइए अपनी इस खास रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन से टीवी शो ने टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह हासिल की है।

खतरों के खिलाड़ी

कलर्स पर आने वाले रोहित शेट्टी के खतरों और एक्शन भरा शो खतरों के खिलाड़ी शो ने इस बार सभी को पीछे छोड़ दिया है। इस शो ने टीआरपी में सबसे स्थान हासिल किया है। इस शो में दिखाए जाने वाले स्ट्रंट इस बार फैंस को जमकर भा रहे हैं। वीकेंड पर आने वाला शो टॉप पर है। ये बीते हफ्ते भी एक नंबर पर ही था।

नागिन 3

इस हफ्ते नागिन 3 दूसरे नंबर की पोजीशन पर आ चुका है। जो कि इस पर दो नंबर पर पहुंच गया है। नागिर कई महीनों से टॉप 5 में शामिल है।

द कपिल शर्मा शो

इस हफ्ते कपिल का शो तीसरे पायदान पर नजर आ रहा है। इसको एक पायदान का नुकसान हुआ है, बीते हफ्ते से शो दूसरे पायदान पर था। जो खिसककर दूसरे पर पहुंच गया है।

सुपर डांसर 3

शिल्पा शेट्टी का यह शो जब से शुरू हुआ है तभी सो लोगों की पसंद बना हुआ है। यही वजह है कि बीते हफ्ते की तरह यह शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथी पोजीशन पर बना हुआ है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

कार्तिक नायरा की कहानी भी लोगों को खुब लुभा रही है। यही वजह है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है शो पांचवे पायदान पर आ गया है। ये शो काफी समय से रेस से बाहर ता जो अब इसमें शामिल हो गया है। 

कुंडली भाग्य

जी टीवी का जाना माना शो कुंडली भाग्य इस हफ्ते छठी पोजीशन पर है। इस शो में चल रहा तड़का फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीआरपी लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा सातवें पायदान पर नजर आ रहा है। इतना समय बीत जाने के बाद भी लोगों की पसंद बना हुआ है।

तुझसे है राबता

जी टीवी के शो तुझसे है राबता ने टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त एंट्री मारी है। यह शो आठवें पायदान पर नजर आ रहा है।

राधा कृष्णा

टीवी शो 'राधा कृष्ण' भी इस लिस्ट में बने रहने में कामयाब हुआ है। शो में राधा से लड़ाई के बाद कृष्ण का गोपादेवी अवतार लोगों को खुब लुभा रहा है। यही वजह है कि शो इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में नवें स्थान पर है। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?