लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: लंदन से लौटीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, मिला 14 दिन होम क्वारंटीन में रहने का आदेश

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 19:00 IST

मौजूदा समय में मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की जाधवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि अगर विदेश से आने वाले नागरिक कोरोना से संक्रमित हों तो वह दूसरे लोगों से नहीं मिल सकें।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है।विदेश से लौटते ही मिमी चक्रवर्ती को सरकार ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने का आदेश दिया है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती लंदन से लौटी हैं। विदेश से लौटते ही मिमी चक्रवर्ती को सरकार ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने का आदेश दिया है। नियमों के मुताबिक, जिन देश में कोरोना वायरस का खतरा अधिक है। जहां इसका असर दूसरे देशों के मुकाबले अधिक है, वहां से आने वाले नागरिकों को 14 दिन तक अपने घर में रहना होगा। 

मौजूदा समय में मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की जाधवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि अगर विदेश से आने वाले नागरिक कोरोना से संक्रमित हों तो वह दूसरे लोगों से नहीं मिल सकें। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। इनमें से एक मामला पश्चिम बंगाल से भी है।

हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित

वहीं कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तेलंगाना में दो विदेशियों समेत छह मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं।

14 लोगों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी। वह दुबई से लौटी थी। इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!