लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद की मेजबानी से टैक्स अधिकारी खुश, अभिनेता ने कहा जाने के बाद मिस करूंगा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 12:27 IST

सोनू सूद के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। जिसकी वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं दरअसल उन पर फाउंडेशन को मिले फंड के जरिए 20 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू पर फाउंडेशन को मिले फंड के जरिए 20 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा हैसोनू सूद ने कहा कि मैं लोगों की मेहनत की कमाई को बेकार नहीं जाने दूंगा

सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके काम से जाँच करने वाले टैक्स अधिकारी खुश थे। दरअसल टैक्स के अधिकारियों ने सोनू सूद से जितने कागजात मांगे थे सोनू सूद ने उनसे कहीं ज्यादा कागजात उन अधिकारियों को दिखाएं। 

एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने कहा कि मैंने टैक्स अधिकारियों को सारे कागजात दिए हैं। उन्हें जो कागजात चाहिए थे उससे ज्यादा दिए। मेरे पास लखनऊ और जयपुर में 1 इंच भी जमीन नहीं है। विदेशी चंदे में हेराफेरी की बात पर सोनू ने कहा कि रजिस्टर कंपनी को विदेशी फंड पाने के लिए एफसीआरए में रजिस्टर कराना होता है।मेरा फाउंडेशन रजिस्टर नहीं है तो मैं विदेशी फंड ले ही नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि यह विदेशी चंदा नहीं बल्कि क्राउडफंडिंग का इकट्ठा पैसा है। सारा जमा पैसा हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज को जाएगा। मेरे अकाउंट में विदेशी फंड का एक भी डॉलर नहीं आया है। 

सोनू सूद ने कहा कि मैं लोगों की मेहनत की कमाई को बेकार नहीं जाने दूंगा। फंड में मेरा कमाया पैसा भी पड़ा है। उस पैसे को मैंने दान दिया है। फाउंडेशन को मिले फंड का इस्तेमाल करने के लिए 1 साल का का समय मिलता है। अगर फंड का इस्तेमाल नहीं होता है तो आप एक और 1 साल की बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा मैंने अपने फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन कुछ महीने पहले ही कराया है इससे पहले पैसा इकट्ठा नहीं कर रहे थे। 4 से 5 महीने पहले ही पैसा इकट्ठा किया गया है।  नियम के हिसाब से इस पैसे को 7 से 8 महीने में   इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सोनू सूद ने अधिकारियों के छापा वाली घटना को याद करते हुए बताया कि अचानक एक सुबह घर पर टैक्स अधिकारियों का आना चौंकाने वाला था। मेरा छोटा बेटा कई दिनों तक घर में ही फस गया था। जब तक अधिकारी जांच करते हैं तब तक कोई भी बाहर नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि वह एक अच्छे होस्ट हैं। उन्होंने टैक्स अधिकारियों का बहुत ख्याल रखा। 4 दिनों के बाद टैक्स अधिकारियों ने ने भी यह बात मानी कि उनका अनुभव अच्छा था। सोनू सूद ने कहा कि वह इन लोगों को मिस करेंगे इस पर टैक्स अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की। 

आपको बता दें कि सोनू सूद के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। जिसकी वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं दरअसल उन पर फाउंडेशन को मिले फंड के जरिए 20 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा है।

टॅग्स :सोनू सूदकर बजटमनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच