लाइव न्यूज़ :

मनोज वाजपेयी, शर्मिला टैगोर की आने वाली फिल्म 'गुलमोहर' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

By शिवेंद्र राय | Updated: February 11, 2023 14:37 IST

साल 2010 के बाद पहली बार है जब शर्मिला टैगोर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। ओटीटी पर शर्मिला टैगोर की ये पहली फिल्म होगी। गुलमोहर' में मनोज वाजपेयी, शर्मिला टैगोर के अलावा सूरज शर्मा, सिमरन बग्गा और कावेरी सेठ भी अभिनय करती दिखेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज वाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनित 'गुलमोहर' का ट्रेलर रिलीजपरिवार के उलझे रिश्तों पर आधारित है 'गुलमोहर' 3 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्मी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली:  मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनित 'गुलमोहर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पारिवारिक रिश्तों पर आधारित ये फिल्म 3 मार्च से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्मी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। 'गुलमोहर' का निर्देशन राहुल वी चित्तेला ने किया है। 

क्या है गुलमोहर के ट्रेलर में

फिल्म जगत के दो मंझे हुए एक्टर मनोज वाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनित 'गुलमोहर' एक परिवार के उलझे रिश्ते और उसे संवारने समेटने की कहानी है। शर्मिला टैगोर ने फिल्म में दादी की भूमिका निभाई है। कहानी की शुरुआत होती है शर्मिला टैगोर के एक फैसले से। परिवार की दादी ने घर के लोगों को बताया है कि उन्होंने  पुदुचेरी में छोटा-सा मकान लिया है और अब वहीं जाकर अकेले रहेंगी।

मनोज वाजपेयी एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है लेकिन बेटे से उसके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मां की भूमिका निभा रहीं  सिमरन बग्गा परिवार की ऐसी स्थिति देखकर परेशान हैं। परिवार का बेटा एक अलग ही दुनिया में अपनी जिंदगी जी रहा है जहां घर के सदस्यों की कोई जगह नहीं है।

निर्देशक राहुल वी चित्तेला ने 'गुलमोहर' के माध्यम से भारतीय परिवारों के रिश्ते-नाते की कहानी पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। देखा जाए तो 'गुलमोहर' की कहानी किसी भी भारतीय मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी हो सकती है।

साल 2010 के बाद पहली बार है जब शर्मिला टैगोर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। ओटीटी पर शर्मिला टैगोर की ये पहली फिल्म होगी। गुलमोहर' में मनोज वाजपेयी, शर्मिला टैगोर के अलावा सूरज शर्मा, सिमरन बग्गा और कावेरी सेठ भी अभिनय करती दिखेंगी। 3 मार्च को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि परिवार को बिखरने की कोशिशों में लगे मनोज वाजपेयी कामयाब होंगे या नहीं। दो से तीन कमरों के मकान में रहने वाले चार-पांच लोग एक दूसरे के साथ रहते हुए भी कैसे बहुत दूर हो सकते हैं, इसी की कहानी कहती है राहुल वी चित्तेला की 'गुलमोहर'।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीशर्मिला टैगोरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!