लाइव न्यूज़ :

Toolsidas Junior का ट्रेलर हुआ रिलीज, राजीव कपूर की आखिरी फिल्म में दिखा संजय दत्त का नया अंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2022 17:01 IST

फिल्म तुलसीदास जूनियर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म दिवंगत एक्टर राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर का ट्रेलर रिलीज हो गया हैफिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म तुलसीदास जूनियर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ राजीव कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म जोकि 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक 13 साल के लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है। स्नूकर खेल को लेकर पिता बने राजीव का सपना पूरा करने के लिए बेटा वरुण बुद्धदेव अपनी जान लड़ा देता है। संजय दत्त इस सफर में उसकी मदद करते हैं।

इस फिल्म को भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर जैसे डायनेमिक प्रोड्यूसर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से  2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित में से एक होने का वादा करती है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मृदुल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी। 

बता दें कि ये फिल्म दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है। ऐसे में 'तुलसीदास जूनियर' के ट्रेलर में राजीव कपूर को देखकर फैंस काफी खुश हैं। पिछले साल राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का  हार्ट अटैक से निधन हो गया था। राजीव की आखिरी फिल्म साल 2018 में फ्लोर पर चली गई थी, अब 2022 में रिलीज हो रही है। मालूम हो, स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में राजीव एक पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :संजय दत्तटी-सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?