लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का सच हुआ सपना, सलमान खान से मिलने पर जाहिर की खुशी

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 13:14 IST

सलमान खान मीराबाई चानू के पसंदीदा अभिनेता हैं। सलमान खान से मिलने के बाद उन्होंने लिखा है कि उनका सपना सच होने जैसा है। मीराबाई चानू ने सलमान खान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी - बहुत बहुत धन्यवाद सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं...

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने भी बुधवार को मीराबाई से मुलाकात की भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू सलमान खान की सबसे बड़ी फैन हैंमीराबाई चानू ने सलमान खान से मुलाकात पर कहा है कि सपना सच होने जैसा था

मुंबईः टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाली भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू की उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता सलमान खान से मुलाकात हुई। सलमान खान ने बुधवार को मीराबाई से मुलाकात की। जिसकी फोटो सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर के साथ सलमान ने जहां मीराबाई के लिए एक खास नोट भी लिखा, वहीं मीराबाई ने सलमान खान को एक प्यारा उपहार दिया।

सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मीराबाई चानू हमारी सिल्वर मेडलिस्ट आपके लिए मैं बहुत खुश हूं। आपसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।" सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की है उनसमें वह एक पारंपरिक स्कार्फ पहने नजर आ रहे हैं जिसे मीराबाई ने उन्हें भेंट की है। 

गौरतलब है कि सलमान खान मीराबाई चानू के पसंदीदा अभिनेता हैं। सलमान खान से मिलने के बाद उन्होंने लिखा है कि उनका सपना सच होने जैसा है। मीराबाई चानू ने सलमान खान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी - बहुत बहुत धन्यवाद सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। 

सलमान खान टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने पर 26 वर्षीय मीराबाई चानू को बधाई भी दी थी। मीराबाई ने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। इसके चलते टोक्यो में मेगा-स्पोर्ट्स फेस्ट में भारत का नाम प्रमुखता से दर्ज किया गया, जिसे पिछले साल वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एक साल के लिए टाल दिया गया था।

खेल प्रेमी सलमान खान ने ट्विटर पर चानू को बधाई देते हुए लिखा था- आज देश की सुपरस्टार बनने पर @mirabai_chanu को बधाई! आपने हमें गौरवान्वित किया है!! आप तो असली दबंग निकली! #Tokyo #TeamIndia" गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा एक्टर के बारे में पूछे जाने पर चानू ने सलमान का नाम लिया था और कहा था कि सलमान खान मुझे बहुत पसंद है। उनकी बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।

टॅग्स :सलमान खानमीराबाई चानूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!