लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स पर अब तिग्मांशु धूलिया का बयान आया सामने, कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2022 12:49 IST

रायपुर में एक वेबसीरीज की शूटिंग कर रहे तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि कश्मीर फाइल फिल्म नहीं देखी है। मगर राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाना अच्छी बात है, यह होना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्दे तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाना अच्छी बात है, यह होना चाहिएतिग्मांशु इस वक्त रायपुर में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं

भोपालः विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अपने कंटेंट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 90 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को पर्दे पर देख लोग काफी भावुक हो रहे हैं। दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सिने समाज और बौद्धिक समाज में बहस भी चल रही है। इसको लेकर बॉलीवुड के कलाकार भी दो गुटों में बंट गए हैं।

इस बीच मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने भी द कश्मीर फाइल्स पर अपनी राय रखी है। तिग्मांशु इस वक्त रायपुर में हैं और वहां वे एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। एक कार्यक्रम में उनसे फिल्म को लेकर सवाल किया गया जिस पर फिल्ममेकर ने जवाब दिया कि देश में अगर सिर्फ नाच-गाना, हंसी-मजाक से हटकर पॉलिटिकल मुद्दों पर फिल्म बन रही है और लोग इसे देख रहे हैं तो यह अच्छा संकेत है।

दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल फिल्म नहीं देखी है। बकौल तिग्मांशु- मैंने देखी नहीं है मगर राजनीतिक मुद्दों पर फिल्म बनाना अच्छी बात है, यह होना चाहिए। 

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान ने फिल्म को देखने की अपील करते हुए कहा था कि जो हुआ काफी दुखद है। इस फिल्म को हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए। आमिर के इस बयान को लेकर जहां एक तरह लोगों ने उनकी तारीफ की तो कइयों ने उनकी आलोचना भी की। वहीं प्रकाश राज ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया था। प्रकाश राज ने ट्वीट किया था- 'कश्मीर फाइल्स... क्या ये घाव भर रही है या नफरत के बीज बो रही है और घाव दे रही है? बस पूछ रहा हूं।' 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!