लाइव न्यूज़ :

Yaara movie trailer: यारा का दमदार ट्रेलर रिलीज, चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है फिल्म की कहानी

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 19:53 IST

विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म 'कमांडो 3' रिलीज हुई थी। अब वह यारा के जरिए एक बार फिर फैंस के बीच एक्शन का मसाला परोसते नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयारा एक क्राइम ड्रामा है जो चार कुख्यात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। विद्युत जामवाल ने एक इंटरव्यू में यारा को लेकर कहा था कि ये दोस्ती की कहानी है जो हम सभी अपने जीवन में अनुभव करते हैं।इस फिल्म को हासिल और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने बनाया है।

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और श्रुति हासन (Shruti Haasan) स्टारर फिल्म 'यारा' (Yaara) का ट्रेलर आज यानी 13 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत और श्रुति के अलावा अमित साध (Amit Sadh), विजय वर्मा और संजय मिश्र मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के ट्रेलर में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जोकि एकसाथ मिलकर कई सारे अपराधों को अंजाम देते हैं। फिल्म के ट्रेलर को विद्युत ने ट्विटर पर शेयर भी किया है। ट्रेलर की शुरुआत 'वो मेरा दोस्त है, सारे जहां को है मालूम, दगा करे वो किसी से, तो शर्म आए मुझे' लाइन से हुई है। ट्रेलर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। बता दें, जी5 (ZEE5) पर फिल्म 'यारा' का प्रीमियर 30 जुलाई को होगा।

दोस्ती की कहानी है 'यारा' 

विद्युत जामवाल ने एक इंटरव्यू में यारा को लेकर कहा था कि ये दोस्ती की कहानी है जो हम सभी अपने जीवन में अनुभव करते हैं। विद्युत जामवाल का मानना है कि इस फिल्म के चारों किरदार ऐसे हैं जिनमें से किसी न किसी एक से हर कोई अपने आपको जोड़ पाएगा। इस फिल्म को हासिल और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने बनाया है। लिहाजा फैंस बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं।

क्राइम ड्रामा पर आधारित है फिल्म की कहानी 

यारा एक क्राइम ड्रामा है जो चार कुख्यात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। अमित साध इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रहे हैं। अमित साध को हाल ही में ब्रीद के दूसरे सीजन में देखा गया था, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था। अमित साध एक बार फिर अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतना चाहेंगे। 

 

टॅग्स :विद्युत जामवालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!