रणबीर कपूर और सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सोनम, रणबीर ने जहां करियर की शुरुआत सांवरिया फिल्म से की थी को वहीं टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती से की थी। लेकिन क्या आपको पता ये तीनों स्टार्स 29 साल पहले ही अपना डेब्यू कर चुके थे। यहीं नहीं उनके साथ उनके पिता ऋषि कपूर, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।
दरअसल बात कर रहे हैं 1991 में आए एक गाने की। इस गाने का नाम था प्यार की गंगा बहे। ये गाना अपने समय में काफी ज्यादा फेमस हुआ था। इस गाने को सुभाष घई ने बनाया था।इस वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा, नसीरुद्दीन शाह, रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रसनजीत, ममूटी, सचिन और रसिक दवे नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए देश में एकता का संदेश दिया जा रहा है।
हाल ही में इस गाने की एक फोटो सुभाष घई ने शेयर की है। सुभाष घई ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- '90 के दशक के सुपरस्टार्स मेरी शॉर्ट फिल्म 'प्यार की गंगा बहे' (1991) की शूटिंग के दौरान। ये शॉर्ट फिल्म देश की एकता पर बनी है। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की बाहों में टाइगर और सोनम हैं।
इसके साथ ही फैंस को पता लग गया है कि फैंस को अपने स्टार्स को सालों पहले ही पर्दे पर देख चुके थे। इस फोटो को फैंस काफी पसंद भी कर रेह हैं। 90 के दशक की इस फोटो पर फैंस काफी कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस स्टार्स के बचपन की फोटो को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।