लाइव न्यूज़ :

हॉरर फिल्म 'बेरा- एक अघोरी' 28 अप्रैल को होगी रिलीज, बड़े पर्दे पर नजर आएगा हैरतअंगेज रोमांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 14:08 IST

हॉरर फिल्म 'बेरा - एक अघोरी' सिनेमाघरों में 28 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी। इसके निर्माता राजू भारती हैं। फिल्म में शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे अहम भूमिका में हैं।

Open in App

नागपुर: धिराल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत निर्माता राजू भारती की हॉरर फिल्म 'बेरा - एक अघोरी' का थियेटर प्रदर्शन आगामी 28 अप्रैल 2023 को एक साथ सर्वत्र किया जायेगा। शक्तिवीर धिराल द्वारा लिखित और प्रेम धिराल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोरंजन के अनेक रंग हैं। 

मूलतः हॉरर विषयक फिल्म 'बेरा - एक अघोरी' में सिर्फ डरावनी दृश्यावलियां नहीं हैं बल्कि रोचक और लुभावने वाकिये भी हैं। इसमें रहस्य रोमांच के समानांतर रोमांस का भी तड़का है जो नौजवानों को खूब पसंद आयेगा। और ये सारे इंद्रधनुषी दृश्य दर्शकों के समक्ष जीवंत रूप में दिखेगा।

फिल्म में शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे ने जबरदस्त अभिनय किया है। सुंदरी बनी प्राजक्ता दोनों प्रेमी शक्ति और प्रेम को अपनी अंगुली पर नचाती है और स्वयं मोहित हो कर दोनों के मध्य पेंडुलम बन कर झूलती रहती है जिसे देखना रोचक होगा, अत्यंत रोमांचक होगा। 

'बेरा - एक अघोरी' नयी सोच वाली नये जमाने की नये मिजाज की फिल्म है जिसे यंगस्टर्स खूब एंज्वॉय करेंगे। फिल्म की संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। बॉलीवुड के सिंगर नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाये गीतों के लोकप्रिय होने की उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं। ऑडियो लैब मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा प्रदर्शित होने जा रही हॉरर फिल्म 'बेरा - एक अघोरी' 28 अप्रैल 2023 को सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!