लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस दिग्गज नेता की बेटी है ये एक्ट्रेस, 22 करोड़ कि है संपत्ति, जन्मदिन पर जानिए विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: November 21, 2021 15:11 IST

आज नेहा शर्मा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। कुकिंग, रिडिंग और डांस की शौकिन नेहा ट्रेंड कथक डांसर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा एक राजनीतिक परिवार से आती हैंनेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं

सुनो ना संगमरमर की ये मीनारें कुछ भी नहीं है आगे तुम्हारे" यही वो गाना था जिसने नेहा शर्मा को रातों रात युवाओं का नया क्रश बना दिया था। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी जिसमें एक्ट्रेस ने अपने मनमोहक अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। आज नेहा शर्मा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। कुकिंग, रिडिंग और डांस की शौकिन नेहा ट्रेंड कथक डांसर हैं। इतना ही नहीं ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज़ से विभिन्न डांस फोर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है।

नेहा एक राजनीतिक परिवार से आती हैं, नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। नेहा शर्मा चुनावी रैलियों में अपने पिता का प्रचार करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। नेहा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन अब भी नेहा इंडस्ट्री में वो जगह नहीं बना पाई जिसकी उन्हें तलाश है।

साल 2007 में तेलुगू फिल्म 'चिरूथा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली नेहा ने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रुक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे साल 2012 में फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ में तुषार कपूर और रितेश देशमुख के साथ नजर आई। हालाकि इस कॉमेडी फिल्म में नेहा को काफी पसंद किया गया मगर बावजूद इसके कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ नहीं लगा।

नेहा शर्मा ने हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में औसत रही हैं।

नेहा के नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास लगभग 3 मिलियन यूएस डॉलर यानि लगभग 22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया एक्टिंग और मॉडलिंग ही है। नेहा विज्ञापनों से भी वो अच्छी खासी कमाई करती हैं।

टॅग्स :नेहा शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!