लाइव न्यूज़ :

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 1: प्रियंका-फरहान स्टारर फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 12, 2019 09:34 IST

प्रियंका ने इस फिल्म में बेहद ही शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में प्रियंका और फरहान के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'The Sky Is Pink' में प्रियंका एक मां का रोल निभा रही हैं।'The Sky Is Pink' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर फिल्म 'The Sky Is Pink' शुक्रवार (11 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों ने भी इस फिल्म को देखा है वे इसकी कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक (The Sky Is Pink)' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए कमाई की है। 

'वॉर' ने दी कड़ी टक्कर

इस कम कमाई के पीछे की वजह ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर (War)' भी हो सकती है क्योंकि वॉर ने 'द स्काइ इज पिंक' को कड़ी टक्कर दी है। 'The Sky Is Pink' वही फिल्म है जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को ठुकरा दिया था। जिन लोगों ने भी इस फिल्म को देख लिया है वे #TheSkyIsPink हैशटैग के साथ अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म

लंबे इंतजार के बाद प्रियंका ने फिल्म 'The Sky Is Pink' से वापसी की है। प्रियंका ने इस फिल्म में बेहद ही शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में प्रियंका और फरहान के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला।

फिल्म के किरदार

फिल्म 'The Sky Is Pink' में प्रियंका एक मां का रोल निभा रही हैं। साथ ही फरहान अख्तर एक पिता का रोल निभा रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं ईशान (रोहित) और बेटी आयशा (जायरा वसीम)। फिल्म में प्रियंका की बेटी आयशा यानि जायर वसीम को बचपन से बीमारी है, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार संघर्ष करता है। नाच गाने और धूम-धड़ाके से दूर ये फिल्म काफी सेंसिटिव है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।     

टॅग्स :द स्काई इज पिंक मूवीप्रियंका चोपड़ाफरहान अख़्तरज़ायरा वसीमबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!