लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

By संदीप दाहिमा | Updated: February 27, 2025 14:32 IST

John Abraham Movie: अभिनेता एवं निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा फिल्म ‘1911’ का निर्माण फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अभिनेता की निर्माण कंपनी जे.ए. एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित यह फिल्म महान फुटबॉलर शिवदास भादुड़ी पर आधारित है। इसकी कहानी वर्ष 1911 में फुटबॉल प्रतियोगिता आईएफए शील्ड के खिताबी मुकाबले में मोहन बागान टीम की ऐतिहासिक जीत के ईद-गिर्द घूमती है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

John Abraham Movie: अभिनेता एवं निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा फिल्म ‘1911’ का निर्माण फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अभिनेता की निर्माण कंपनी जे.ए. एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित यह फिल्म महान फुटबॉलर शिवदास भादुड़ी पर आधारित है। इसकी कहानी वर्ष 1911 में फुटबॉल प्रतियोगिता आईएफए शील्ड के खिताबी मुकाबले में मोहन बागान टीम की ऐतिहासिक जीत के ईद-गिर्द घूमती है। अब्राहम इस फिल्म में भादुड़ी की भूमिका निभाने वाले थे, जिसे पहले शूजित सरकार द्वारा निर्देशित किया जाना था। बाद में, निखिल आडवाणी को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया।

Movie: THE DIPLOMAT

हालांकि फिल्म अभी ठंडे बस्ते में है, लेकिन अभिनेता को इसपर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अब्राहम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से, वह फिल्म अभी नहीं बन रही है...हमने फुटबॉल पर आधारित कई फिल्में देखी हैं...क्या हम इसे बनाना चाहते हैं? भविष्य में जरूर, लेकिन फिलहाल हमने इस पर काम अभी रोक दिया है।’’ अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिसमें अब्राहम भारतीय राजनयिक जे.पी सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :जॉन अब्राहमहिन्दी सिनेमा समाचारमूवी ट्रेलर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम