लाइव न्यूज़ :

The Lion King Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की फिल्म ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, कमाए इतने करोड़ रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2019 09:36 IST

द लायन किंग भारत की छठवी वह फिल्म बन गई है जो हॉलीवुड में बनकर हिंदी भाषा में रिलीज हुई है और इतनी ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

Open in App

डिजनी की फिल्म द लायन किंग ने दूसरे दिन भी भारत में शानदार प्रर्दशन किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनके बड़े बेटे आर्यन खान की आवाज सुनने को मिलेगी। बता दें इसी फिल्म से आर्यन खान अपना डेब्यू भी कर रहे हैं और लोगों को ये फिल्म और उनकी आवाज काफी पसंद आ रही है तभी तो फिल्म ने दूसरे दिन भी इंडिया में अच्छी खासी कमाई की है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की है। ये कमाई पहले दिन से 70 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 29 करोड़ की कमाई कर ली है जो काफी अच्छी बताई जा रही है। 

द लायन किंग फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ रूपए तक कमाई की है। पहले ही दिन शाहरुख की फिल्म ने दो डिजीट ने कमाई कर डाली है जो मेकर्स के लिए अच्छी खबर है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान की आवाज से ज्यादा लोग आर्यन खान की आवाज को पसंद कर रहे हैं।

छठवी सबसे बड़ी कमाई करने वाली बनी फिल्म

द लायन किंग भारत की छठवी वह फिल्म बन गई है जो हॉलीवुड में बनकर हिंदी भाषा में रिलीज हुई है और इतनी ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। इसके पहले रिलीज हुई स्पाइडर मैन-फार फ्रॉम होम ने भी इंडिया में अच्छी कमाई की है।

एवेंजर्स एंडगेम थी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

एवेंजर्स एंडगेम हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई है। इंडिया में रिलीज के पहले ही दिन एवेंजर्स एंडगेम ने 53.30 करोड़ की कमाई की थी। वहीं साल 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इनफिनीटी वॉर ने 31.23 करोड़, कैप्टन मार्वल ने 12.86 करोड़, फास्ट एंड फ्यूरियस ने 12.03 करोड़ और साल 2015 में आई द एवेंन्जर एज ऑफ अल्ट्रोन ने 10.96 करोड़ रुपए कमाए थे।

द लायन किंग की बात करें तो लोगों ने इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया है। एनिमेटेड इस फिल्म को देखकर लोगों को अपने बचपन की याद आ जाएगी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?