लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story box office day 6 collection: फिल्म ने छठे दिन की 68.86 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2023 12:11 IST

फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इधानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है।5 मई को रिलीज हुई यह फिल्म संभवतः 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है।फिल्म ने छठे दिन 68.86 करोड़ रुपए की कमाई की है।

मुंबई: सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। 5 मई को रिलीज हुई यह फिल्म संभवतः 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 68.86 करोड़ रुपए की कमाई की है। आदर्श के मुताबिक, सोमवार से बुधवार के बीच फिल्म में ग्रोथ देखने को मिली है। 

जहां सोमवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने 25.40 फीसदी और मंगलवार को फिल्म ने 10.63 फीसदी की ग्रोथ दिखाई थी। बुधवार को फिल्म ने 7.72 फीसदी की और बढ़त दिखाई है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इधानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह केरल में गैर-मुस्लिम लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है। 

फिल्म 'द केरल स्टोरी को लेकर जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 

इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट फिल्म के निर्माताओं की उस याचिका पर 12 मई को सुनवाई के लिए सहमति जताई है, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के फैसले को चुनौती दी गई है।

टॅग्स :द केरल स्टोरीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल