लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story Box Office Collection Day 1: विवादों के बीच 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन की 8 करोड़ की कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 13:36 IST

विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।फिल्म का लेखन और निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।द केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में हैं।

नई दिल्ली: विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माताओं के अनुसार, द केरल स्टोरी केरल में लगभग 32,000 महिलाओं के लापता होने की कहानी को दर्शाती है, जिनका धर्मांतरण किया जाता है, और भारत और दुनिया में आतंकी मिशनों में तैनात की जाती हैं। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट करते हुए बताया कि फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बता दें कि सबसे पहले फिल्म अपने ट्रेलर की वजह से चर्चा का विषय बनी थी। 

ट्रेलर की काफी आलोचना हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर में संख्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने को लेकर चर्चा का विषय बन गई। 

केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि निर्माताओं ने फिल्म के साथ एक डिस्क्लेमर प्रकाशित किया है जो विशेष रूप से कहता है कि फिल्म काल्पनिक है और घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है और फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं की सटीकता या तथ्यात्मकता का दावा नहीं करती है।

टॅग्स :द केरल स्टोरीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल