लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के रेस में तेजी से बढ़ रही 'द केरल स्टोरी', 13वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

By अंजली चौहान | Updated: May 18, 2023 10:40 IST

द केरल स्टोरी विवादों से घिरे होने के बावजूद रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी कर रही करोड़ों की कमाई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 165 करोड़ की कुल कमाई की है द केरल स्टोरी को सच्ची घटनाओं पर आधारित बताया गया है

The Kerala Story Box Office Collection Day 13: अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' को दर्शकों को जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

विवादों से घिरे होने के बावजूद फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और अंतत: इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई लगभग 165.94 करोड़ रुपये की है और इसी के साथ फिल्म 200 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। 

बुधवार को फिल्म की कमाई के मामले में हल्की गिरावट देखी गई ,हालांकि फिर में गुरुवार को इसने 165 करोड़ की बंपर कमाई की है।

केरल स्टोरी भले ही अपनी कहानी को लेकर विवादों में घिरी हो लेकिन साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म के रूप में यह सामने आई है। 

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

मालूम हो कि फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक ओर जहां पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में फिल्म को बैन करने की बात हो रही थी, उसी बीच फिल्म की लोकप्रियता को देखकर ऐसा नहीं लगता कि विरोध का इस पर कोई असर हुआ है।

फिल्म कमाई के मामले में 16 मई को सिनेमाघरों में 150 करोड़ रुपये (नेट) को पार करने में सफल रही। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 13 मई, 17 मई को जबरदस्त वृद्धि दिखाई।

इसने बॉक्स ऑफिस पर कथित तौर पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की इसलिए द केरल स्टोरी का कुल संग्रह अब 165.94 करोड़ रुपये है। 17 मई को हिंदी में कुल 17.97 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी।

क्यों विवादों में है फिल्म की कहानी? 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी है। फिल्म में अदा एक हिंदू महिला के किरदार में है।

जिसका इस्लाम कबूल करने के लिए ब्रेनवॉश किया गया है और उसे सीरिया भेज दिया जाता है, जहां उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

वहां उसे प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती है।

जहां केरल की लगभग 32,000 महिलाएं इस खतरनाक योजना के तहत फंसी हुई हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही द केरला स्टोरी सवालों के घेरे में है।

टॅग्स :द केरल स्टोरीअदा शर्माफिल्मकेरलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच