लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद राम गोपल वर्मा ने जीवन में पहली बार की समीक्षा, कहा- फिल्म से नफरत है, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 08:43 IST

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि फिल्म ने हर नियम तोड़ दिया है। निर्देशक ने दर्शकों को जरा भी इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की, जो हर फिल्ममेकर करता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि फिल्म ने हर नियम तोड़ दिया है। वर्मा ने कहा कि निर्देशक ने दर्शकों को जरा भी इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की, जो हर फिल्ममेकर करता हैराम गोपाल ने कहा, इसी वजह से मुझे 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है चाहे वो डायरेक्टर हो, एक्टिंग स्टाइल हो या फिर स्क्रीनप्ले हो

मुंबईः फिल्म द कश्मीर फाइल्स की कहानी हर किसी को छू रही है। हाल ही में आमिर खान ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की और हर हिंदुस्तानी से इसे देखने के अपील भी की। इस बीच दिग्गज निर्देशक राम गोपला वर्मा ने भी फिल्म देखने के बाद इसपर प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर द कश्मीर फाइल्स की समीक्षा की है। राम गोपाल ने ये भी बताया है कि वे जीवन में पहली बार किसी फिल्म की समीक्षा करने जा रहे हैं।

राम गोपाल ने कहा कि फिल्म के सब्जेक्ट या विवादित कंटेंट का रिव्यू करने के बजाय मैं एक फिल्ममेकर के तौर पर अपनी राय रखना चाहता हूं। राम ने अपने वीडियो में कहा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई और इस फिल्म ने हर नियम तोड़ दिया। फिल्म में स्टार्स नहीं हैं। निर्देशक ने दर्शकों को जरा भी इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की, जो हर फिल्ममेकर करता है। अब जब भी कोई डायरेक्टर फिल्म बनाने की कोशिश करेगा तो 'द कश्मीर फाइल्स' को सोचकर ही बनाएगा और स्टडी करेगा। 

राम गोपाल वर्मा आगे कहा कि मैं इस फिल्म से नफरत करता हूं। इसकी वजह बताते हुए वे कहते हैं,  मुझे 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है क्योंकि मैंने जो भी सीखा, इस फिल्म ने सब बर्बाद कर दिया। मुझे लगता था मैं सही हूं। अब मैं पीछे जाकर खुद को फिर से नहीं बना सकता हूं। इसी वजह से मुझे 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है चाहे वो डायरेक्टर हो, एक्टिंग स्टाइल हो या फिर स्क्रीनप्ले हो। इस फिल्म से जुड़े हर इंसान से मुझे नफरत है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री से मुझे प्यार है कि उन्होंने ये फिल्म बनाई है।

 वर्मा ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "उन्होंने अकेले ही कई मिथकों को तोड़ा जिसमें से एक है-'केवल कपिल शर्मा शो ही लोगों को सिनेमाघरों तक ला सकता है'।" राम गोपाल वर्मा का वीडियो साझा करते हुए फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, आपको कश्मीर फाइल्स से नफरत है बस इसलिए मैं आपसे प्यार करता हूं।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माद कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम