लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स पर मचा सियासी घमासान, फिल्ममेकर ने कांग्रेस पर किया हमला- सारे आतंकवादियों को कांग्रेस ने गोद में बैठाया

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 13:01 IST

एक टीवी डिबेट में द कश्मीर फाइल्स पर चर्चा के दौरान कश्मीरी पंडितों के दर्द को मुद्दा उठाते हुए फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का पक्ष रख रहे सांसद उदित राज को संबोधित करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि इनसे हम 32 सालों से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन आजतक इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि इनसे हम 32 सालों से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन आजतक इन्होंने कोई जवाब नहीं दियाकांग्रेस पर हमला बोलते हुए अशोक पंडित ने कहा कि मनमोहन सिंह ने आतंकवादियों को गले लगाया

बीते शुक्रवार विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया सहित टीवी डिबेड्स में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस फिल्म को लेकर लोग दो खेमे में बंटे हुए हैं। एक वे हैं जो कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को लेकर कांग्रेस की चुप्पी, खोमोसी, बेरुखी की बात कर रहे हैं और एक खेमा वो है जो यह कह रहा है कि कश्मीरी पंडितों को जब कश्मीर से भगाया गया तब बीजेपी समर्थित सरकार केंद्र में थी।

एक टीवी डिबेट में फिल्म पर चर्चा और कश्मीरी पंडितों के दर्द को मुद्दा उठाते हुए फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का पक्ष रख रहे सांसद उदित राज को संबोधित करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि इनसे हम 32 सालों से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन आजतक इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

टाइम्स नाउ नवभारत में अशोक पंडित चर्चा के दौरान कहते हैं, उदितजी देश बदल चुका है। हम क्या जानें आजादी। आजादी का मतलब कांग्रेस के लोगों ने कश्मीर में "ला इलाहा इल्लल्लाह" चिल्लाया है। हम आजादी कश्मीर पंडितों और कश्मीर औरतों के साथ चाहते हैं। उदित राज से अशोक पंडित सवाल करते हैं कि मनमोहन सिंह ने आतंकवादियों को गले लगाया कि नहीं लगाया? क्यों लगाया? क्यों गोद में लेकर बैठे रहे? कांग्रेस का तो इतिहास रहा है यह। 

इस दौरान अशोक उदित राज को कई मुद्दों पर घेरते हैं। कहते हैं,  आपने देखा दिल्ली में क्या किया। इनके पास जवाब नहीं है। हम तो 32 साल से सवाल पूछ रहे हैं। इनकी खामोशी, इनकी हरकतों को लेकर हम 32 साल से सवाल पूछ रहे हैं। इन्होंने कोई आजतक जवाब नहीं दिया है। सारे बड़े आतंकवादियों कांग्रेस ने गोद में बैठाकर रखा था। इनके पास कोई जवाब नहीं है। इनका हश्र इतना खराब हो चुका है कि जवाब देने लायक नहीं है।

चर्चा के बीच में ही उदित राज फोन काट देते हैं। अशोक पंडित और भड़क जाते हैं। और कहते हैं कि ये हमें नहीं सुनेंगे। इनके साथ तो अर्बन नक्सली हैं। उनके दोष भी उठाना चाहिए। इनके साथ जो लुटियंस मीडिया है, उनका भी दोष है। क्योंकि इन्होंने उनको समर्थन किया। 1990 के बाद हम जंग लड़ते रहे हैं। लेकिन हमारी प्रेस रिलीज को डिब्बे में फेंक देते थे ये लुटियंस मीडिया। इन्होंने हमारी कभी बात नहीं की।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारजम्मू कश्मीरVivek Ranjan Agnihotriद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल