लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई CRPF कवर संग 'Y' श्रेणी की सुरक्षा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 18, 2022 12:18 IST

सरकारी सूत्रों के अनुसार फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF कवर के साथ 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म द कश्मीर फाइल्स जब से रिलीज हुई है तब से सुर्खियां बटोर रही है।द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF कवर के साथ 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

मुंबई: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में फैंस के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस फिल्म को लेकर दो गुटों में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, द कश्मीर फाइल्स को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इसी क्रम में जहां कुछ राज्यों में ये फिल्म टैक्स फ्री हो गई है तो वहीं कुछ इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे है। 

इस बीच ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF कवर के साथ 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तब से ये विवादों में घिरी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक इसपर खूब बहसबाजी देखने को मिल रही है। 

बताते चलें कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। 11 मार्च को फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म के लेखक सौरभ एम पांडे का कहना है कि इसमें सिर्फ 5 प्रतिशत ही दिखाया गया है बाकी ना दिखाया जा सकता है और ना ही देखा जा सकता है। सौरभ पांडे ने कहा कि फिल्म को लेकर रिसर्च करने और इसकी पटकथा लिखने में 3 साल का वक्त लग गया।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल