लाइव न्यूज़ :

Box Office Report: कमाई के मामले में सूर्यवंशी, 83, स्पाइडर मैन को The Kashmir Files ने छोड़ा पीछे, अक्षय की बच्चन पांडे फीसड्डी

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 13:54 IST

कश्मीर फाइल्स ने महामारी के बाद रिलीज हुई रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह की 83 और हॉलीवुड की चर्चित फिल्म स्पाइडर मैन को भी कमाई के मामले में इसने पीछे छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स ने दूसरे सप्ताह में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 19.15 करोड़ , शनिवार को 24.80 करोड़ तो वहीं रविवार को फिल्म ने 26.20 करोड़ का कलेक्शन किया हैफिल्म ने कुल ₹ 179.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

मुंबईः विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को खूब सराही जा रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन  पांडे को सिनेमाघरों में कम दर्शक मिल रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। 

कश्मीर फाइल्स ने महामारी के बाद रिलीज हुई रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह की 83 और हॉलीवुड की चर्चित फिल्म स्पाइडर मैन को भी कमाई के मामले में इसने पीछे छोड़ दिया है। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अक्षय कुमार की हालिया रिलीज बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर देते हुए फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को भी टिकट काउंटरों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साझा किया कि द कश्मीर फाइल्स ने सूर्यवंशी और 83 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "The Kashmir Files सनसनीखेज है ... माहमारी के बाद दूसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए..Sooryavanshi, 83TheFilm और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म Spider Man को पीछे छोड़ दिया है।

तरण ने बताया कि द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 19.15 करोड़ , शनिवार को 24.80 करोड़ तो वहीं रविवार को फिल्म ने 26.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि सोमवार को 12.40 करोड़ कमाए हैं। इस तरह फिल्म ने कुल ₹ 179.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

उधर, 18 मार्च को छुट्टी पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद अक्षय कुमार की बच्चन पांडे लोगों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में विफल रही है। रविवार इसके संग्रह में 65-70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अनुमान लगाया है कि फिल्म का सोमवार का कलेक्शन लगभग 3-4 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअक्षय कुमारअनुपम खेरVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?