लाइव न्यूज़ :

'द कपिल शर्मा शो' बंद होने जा रहा है! इस समय प्रसारित होगा सीजन का आखिरी एपिसोड

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 15, 2023 14:10 IST

सामने आया है कि कपिल शर्मा का एक अंतरराष्ट्रीय दौरा भी है और इसलिए इस समय ब्रेक लेने का फैसला किया गया है। फिलहाल शो के कई एपिसोड एक साथ शूट करने की योजना बनाई गई है ताकी जून तक शो के प्रशंसकों को मनोरंजन मिलता रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे'द कपिल शर्मा शो' अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद होने वाला हैमौजूदा सीजन का आखिरी एपिसोड जून महीनें में प्रसारित किया जाएगा2021 और 2022 में कुछ समय के लिए बंद हो चुका है शो

नई दिल्ली: लोकप्रिय टेलिविजन कॉमेडी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। इस ब्रेक के दौरान कपिल शर्मा की अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना है और निर्माता शो के कंटेंट पर काम करना चाहते हैं। इस दौरान शो के कलाकारों में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार शो के मौजूदा सीजन का आखिरी एपिसोड जून महीनें में प्रसारित किया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस ने शो के निर्माताओं के हवाले से बताया है कि कुछ समय के विराम का शो को फायदा होता है। इस दौरान कंटेंट और कलाकारों के मामले में चीजों में फेरबदल करने का मौका मिलता है।  इसके अलावा, कॉमेडी एक कठिन शैली है और अभिनेताओं को एक ब्रेक की आवश्यकता होती है ताकि एकरसता न आए। निर्माताओं की तरफ से जानकारी दी गई है कि शो को ऑफ एयर करने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है। हालांकि टीम के मई में शूट पूरा करने की संभावना है, और सीजन का आखिरी एपिसोड जून में प्रसारित होगा।

ये भी सामने आया है कि कपिल शर्मा का एक अंतरराष्ट्रीय दौरा भी है और इसलिए इस समय ब्रेक लेने का फैसला किया गया है। फिलहाल शो के कई एपिसोड एक साथ शूट करने की योजना बनाई गई है ताकी जून तक शो के प्रशंसकों को मनोरंजन मिलता रहे। एक अंतराल के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की फिर से वापसी भी होगी लोकिन ये अंतराल कितने समय का होगा इस बारे में कुछ साफ तौर पर नहीं बताया गया है।

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो'इससे पहले भी  2021 और 2022 में कुछ समय के लिए बंद हो चुका है। अस्थायी रूप से ऑफ एयर होने के बाद, शो कुछ नए कलाकारों के साथ छह महीने के समय में वापस आ गया। हालांकि जब भी शो ब्रेक के बाद वापस लौटता है तब कुछ पुराने कलाकारों की विदाई और नए कलाकारों की शो में एंट्री देखने को मिलती है। अब लोगों की उत्सुकता इस बात में है कि जब शो दोबारा वापस आएगा तो किन कलाकारों की विदाई और किन कलाकारों की एंट्री होगी।

टॅग्स :कपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारSony Entertainment TelevisionSony Pictures Networks India
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!