लाइव न्यूज़ :

फैंस का इंतजार खत्म, 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे 'मजदूरों के मसीहा' सोनू सूद, कपिल शर्मा ने बताया असल जिंदगी का हीरो

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 09:50 IST

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो को वापस लाने की तैयारी में हैं। शो का नया प्रोमो शूट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में शो के प्रोमो का एक नया वीडियो लॉन्च किया गया है। इसमें कपिल शर्मा अपने स्टार कास्ट के साथ मस्ती भरे मूड में शो का प्रमोशन कर रहे हैंकपिल शर्मा ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए उन्हें असल जिंदगी का हीरो बताया।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले चार महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था।

लेकिन हाल ही में शो के प्रोमो का एक नया वीडियो लॉन्च किया गया है। इसमें कपिल शर्मा अपने स्टार कास्ट के साथ मस्ती भरे मूड में शो का प्रमोशन कर रहे हैं। शो के पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे। सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। किर्गिस्तान में फंसे हिन्दुस्तान के कई मेडिकल छात्र को भी सोनू सूद वापस लाने की तैयारी में है।

कपिल शर्मा ने की सोनू सूद की तारीफ

सोनू सूद की इस जज्बे को कपिल शर्मा ने भी सलाम किया है। कपिल शर्मा ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए उन्हें असल जिंदगी का हीरो बताया।  कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि सोनू पाजी इस समय आप जो काम ज़रूरतमंद लोगों के लिए कर रहे हो, उसकी तारीफ़ के लिए हर शब्द छोटा है, फ़िल्मों में भले ही आपने खलनायक की भूमिका निभाई हो पर असल ज़िंदगी में आप हमारे हीरो हो भगवान करे आप दीर्घायु हों और हमेशा ख़ुश रहें। 

प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए सोनू सूद 

सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में विफल रही उसे सोनू सूद ने अकेले दम पर कर दिखाया। यही वजह है कि जब भी कोरोना वायरस के दौरान मजदूरों के हालातों पर बात होगी तो सोनू सूद का नाम जरुर आएगा।

टॅग्स :सोनू सूदद कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच