लाइव न्यूज़ :

'आप मेरी सारी दौलत ले लो...', शो पर दीपिका पादुकोण के लिए कपिल शर्मा के दिल में उमड़े जज्बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 09:56 IST

गहराइयां में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा सहित कई कलाकार दिखाई देंगे। इस सप्ताह के अंत में ये कलाकार द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रचार को लेकर शिरकत करनेवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण कपिल के शो में बतौर महेमान अगले हफ्ते हिस्सा लेंगीइस खास एपिसोड का सोनी टीवी ने प्रोमो जारी किया है

मुंबईः कपिल शर्मा जब भी दीपिका पादुकोण से मिलते हैं, अपने दिल के जज्बात को जाहिर करने में देर नहीं करते हैं। अपने शो पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। दीपिका एक बार फिर कपिल के शो पर नजर आनेवाली हैं। अपनी फिल्म गहराइयां के सहकलाकरों के साथ। 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका का कपिल गले लगाकर कर स्वागत करते हैं। वहीं उनके लिए किशोर कुमार के गीत- हमें तुमसे प्यार कितना भी गाते हैं, जिसमें दीपिका भी उनका साथ देती हैं। 

कपिल कहते हैं कि दीपिका ने ऐतिहासिक फिल्मों और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों सहित विभिन्न शैलियों के साथ प्रयोग किया है। अभिनेत्री से पूछते हैं किअगर वह कॉमेडी फिल्म बनाना चाहती हैं तो वह किससे संपर्क करेंगी। कपिल आगे जोड़ते हैं कि आज एक लड़का ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है...। दीपिका हंसती हैं और कहती हैं कि उनका नाम शायद कपिल शर्मा है। कपिल मुस्कुराते हैं।

दीपिका पादुकोण आगे कहती हैं, मैं चाहती हूं कि आप उसे निर्देशित करें और सह-कलाकार भी बनें। यही नहीं दीपिका कहती हैं कि आप चाहें तो उस फिल्म का निर्माण भी कर सकते हैं। दीपिका की बात सुन कपिल तपाक से बोलते हैं- दीपिका के लिए तो मैं दोबारा ... सारी दौलत लेलो आप, लगा दो। कपिल की इस बात पर सब हंस पड़ते हैं। 

गौरतलब है कि गहराइयां में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा सहित कई कलाकार दिखाई देंगे। इस सप्ताह के अंत में द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रचार को लेकर शिरकत करनेवाले हैं। निर्देशक शकुन बत्रा भी एपिसोड का हिस्सा होंगे।

 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?