लाइव न्यूज़ :

माथे पर चोट लगी परिणीति के आई नजर, जानें वायरल हो रही फोटो की सच्चाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 22, 2019 08:19 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का पहला लुक रिलीज हो चुका है

Open in App

परिणीति चोपड़ा का एक डरावना-सा लुक इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसमें वह एक बाथटब में बैठी हुई हैं और उनके माथे पर काफी बड़ा जख्म दिख रहा है. अब आप सोचेंगे कि क्या हुआ है परि को, उनका ये हाल कैसे? आप कुछ ऐसा-वैसा सोचें, इससे पहले बता देते हैं कि परि का यह हाल हुआ है हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की वजह से.

परि इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम कर रही हैं और वायरल लुक इसी फिल्म से है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और परिणीति ने अपना यह फर्स्ट लुक खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ परिणीति ने लिखा, ''यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है और यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे कठिन किरदार है.

बता दें कि फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' इसी नाम से आए एक नॉवेल पर आधारित थी जिसमें लीड रोल ऐमिली ब्लंट ने निभाया था. यह एक ऐसी तलाकशुदा शराबी महिला की कहानी है जो दुर्घटनावश एक इन्वेस्टिगेशन केस का हिस्सा बन जाती है. फिल्म में कीर्ति कुल्हारी भी अहम किरदार निभा रही हैं. खबर है कि वह एक ब्रिटिश कॉप की भूमिका में दिखेंगी.

टॅग्स :परिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां, क्यूट अंदाज में कपल ने दी गुड न्यूज

भारतVIDEO: आप सांसद राघव चड्ढा और पत्नी परिणीति चोपड़ा ने सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए, दो माह से अधिक समय के बाद दिखे साथ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?