लाइव न्यूज़ :

फिल्म शेरशाह को देखेगा कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताई फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात

By वैशाली कुमारी | Updated: July 27, 2021 19:49 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपनी अगली फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी के साथ परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा  कि 'शेरशाह' मेरे लिए एक सपना है जो पांच साल पहले शुरू हुआ था। सिद्धार्थ को खुशी है कि उनकी 'शेरशाह' के ट्रेलर को पर काफी पसंद किया गया है। सिद्धार्थ ​12 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली अपनी नई फिल्म शेरशाह की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। पहली बार है जब सिद्धार्थ एक वास्तविक जीवन के नायक की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म परमवीर चक्र प्राप्त कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्म के बारे में कहा कि, “मुझे पता था कि उनका परिवार फिल्म देखेगा, और इससे मुझे थोड़ी घबराहट भी है। फिल्म का ट्रेलर कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज किया गया था। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा  कि ’शेरशाह’ मेरे लिए एक सपना है जो पांच साल पहले शुरू हुआ था। अभिनेता कहते हैं, “यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज हो सकती है। ’शेरशाह’ में सिद्धार्थ ने कैप्टन बत्रा और उनके जुड़वां भाई विशाल की भूमिका निभाई है। दोनों का व्यक्तित्व बेहद अलग हैं। उन्हें किस भूमिका को निभाना कठिन लगा, इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि, “कोई भी भूमिका निभाना आसान या कठिन नहीं होता लेकिन इस फिल्म में मै दोहरी भूमिका नहीं निभा रहा हूं, जो कि दो लोगों की वास्तविक जिंदगी के बारे में था। 

ओटीटी रिलीज के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि इस वजह से हम 200 देशों में फिल्म को दर्शकों तक पहुंचा सकते हैं। “शुरुआत में इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, पर ऐसा नहीं हो सका।‘

सिद्धार्थ को इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म ’शेरशाह’ के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। ट्रोलिंग की बात पर सिद्धार्थ का कहना है कि उनकी पीढ़ी के सितारों को अक्सर इस चीज का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के बारे में वे कहते हैं, “हमें इसे अनदेखा करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहाः “यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप इससे कैसे निपटते हैं। मैं हमेशा पॉजीटिव चीजों को देखना पसंद करता हूं।“

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!