लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का शानदार है टीजर, दिखा एक्टर का दमदार लुक

By मेघना वर्मा | Updated: September 3, 2019 18:11 IST

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बन रही The Family Man वेब सीरीज को एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देThe Family Man के पोस्टर में मनोज बाजपेयी दमदार लुक में दिख रहे हैं। The Family Man सीरीज का ट्रेलकर 5 सितंबर को रिलीज होगा।

काफी दिनों से सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो पर एक फोटो वायरल हो गई थी। इस फोटो पर लिखा था श्रीकांत कुछ छुपा रहा है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब फाइनली इस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का टीजर जारी हो गया है। पोस्टर में मनोज बाजपेयी दमदार लुक में दिख रहे हैं। 

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज का एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी बताई जा रही है। टीजर में भी मनोज बाजपेयी का किरदार कमाल का लग रहा है। फिल्मों में भी वह अपने पुलिस के किरदार में जादू चला ही देते हैं। वहीं इस टीजर में भी उनका वहीं दमदार रोल दिख रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इसका लीड किरदार एक-दम हटकर होगा। केस सुलझाने में एजेंट के आस-पास उसके परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा। 

इस वेब सीरीज को प्राइम वीडियो को स्ट्रीम किया जाएगा। जारी किए गए पोस्टर को मनोज बाजपेयी ने भी शेयर किया है। अपनी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तो बस ये राज खुला है और बहुत कुछ बाकी है।' पोस्टर में मनोज का बैक पोज है और वह जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें द फैमिली मैन वेब सीरीज इसी सितंबर मिड में रिलीज की जाने वाली है। जिसे 200 अलग देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं इस सीरीज का ट्रेलकर 5 सितंबर को रिलीज होगा। इसके फर्स्ट लुक से ही समझ आ रहा है कि वेब सीरीज धमाल करने वाली है। इस वेब सीरीज में कितने एपिसोड होने वाले हैं अब ये तो वक्त ही बताएगा। 

टॅग्स :मनोज बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकोरोना संक्रमण की चपेट में आए मनोज बाजपेई, जानिए क्या है उनकी स्थिति

बॉलीवुड चुस्कीThe Family Man 2 Teaser: इस दिन रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 2'

बॉलीवुड चुस्कीगुल पनाग ने साड़ी पहनकर लगाए पुश अप्स, देखें वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ सिनेमाहाल में रिलीज, बेटी इरा के साथ आमिर खान देखने पहुंचे

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, लोटपोट कर देगी दिलजीत और मोनोज बाजपेयी की कॉमेडी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी