लाइव न्यूज़ :

मीका सिंह को पाकिस्तान में परफॉर्म करना पड़ा भारी, AICWA ने किया बैन तो राखी सावंत ने लगाई क्लास

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2019 08:54 IST

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने भी मीका सिंह की क्लास लगा दी है। राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मीका सिंह के पाकिस्तान में परफॉर्म करने के लिए अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले मीका सिहं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मीका सिंह पाकिस्तान के करांची में परफॉर्मेंस दे रहे थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे गर्मा-गर्मी के बीच सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मीका सिंह पाकिस्तान के करांची में स्टेज शो करते देखा जा सकता था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था। लोग मीका सिंह की काफी आलोचना कर रहे थे। रिसेंटली सिंगर को पाकिस्तान में परफॉर्म करना मंहगा पड़ गया। 

बता दें द ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका सिंह पर बैन लगा दिया है। आर्टिकल 370 के कश्मीर से हटने के बाद लगातार पाकिस्तान की ओर से रिएक्शन आ रहे थे। सिर्फ यही नहीं बॉलीवुड के एक्टर्स और सेलेब्स भी एकजुटता की बात कर रहे थे। ऐसे में मीका सिंह का पाकिस्तान में परफॉर्म करना किसी को रास नहीं आया। 

एआईसीडब्लूए ने नेटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अब मीका सिंह पर बैन लगा दिया है। सिर्फ यही नहीं मीका सिंह को मूवीज और गानों से भी बॉयकॉट कर दिया है। मीका सिंह को उनके इस पाकिस्तान की परफॉर्मेंस के लिए कितने ही लोगों ने गद्दार तक करारा दे दिया है।

वहीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने भी मीका सिंह की क्लास लगा दी है। राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मीका सिंह के पाकिस्तान में परफॉर्म करने के लिए अपना रिएक्शन दिया है। राखी सावंत ने कहा कि उन्हें भी पाकिस्तान से कितने ही ऑफर आए पर देश के लिए उन्होंने किसी को भी एक्सेप्ट नहीं किया। 

राखी ने आगे कहा कि मीका सिंह पहले तो दुबई जैसी जगहों पर जाते हैं और वहां कि 17-18 साल की लड़कियों से छेड़खानी करते हैं और जेल चले जाते हैं। जब से पैदा हुए हैं ऐसी ही हरकत कर रहे हैं। राखी के इस वीडियो पर भी कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं।  

टॅग्स :मीका सिंहराखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?